हाथरस. जिलें में रफ्तार का कहर बरपा है. जहां एक तेज रफ्तार कार सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई. हादसे में एनएसजी कमांडो की मौत हो गई. वहीं 3 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया.

इसे भी पढ़ें- हाइवे, हादसा और हड़कंपः बीच सड़क अनियंत्रित होकर पलटा तेज रफ्तार कंटेनर, परिचालक की मौत, दिल दहला देने वाला VIDEO वायरल

बता दें कि घटना सादाबाद क्षेत्र में सादाबाद-राया मार्ग पर उस वक्त घटी, जब एनएसजी कमांडो मित्र के यहां से होली खेलकर अपने दोस्तों के साथ शुक्रवार यानी आज कार से अपने गांव लौट रहे थे. इसी दौरान कार अनियंत्रित हुई और सीधे सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई. हादसे होता देख आसापस के लोग मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी.

इसे भी पढ़ें- महबूब, महबूबा और मौत का खेलः छोटी सी बात पर ट्रेन में भिड़ गए प्रेमी-प्रेमिका, फिर आशिक ने किया कुछ ऐसा कि 2 हिस्सों में बंट गई महिला

जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना में चारों घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. जहां से हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने रेफर कर दिया. जिसके बाद आगरा से एनएसजी कमांडो को मिलिट्री अस्पताल ले जाया गया. जहां इलाज के दौरान मौत हो गई. वहीं घटना में घायल तीनों युवकों का इलाज जारी है.