बुलंदशहर। जिले में रफ्तार का कहर देखने को मिला। जहां एक तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। इस हादसे में आधा दर्जन यात्रियों को मामूली चोट आई है। घटना से इलाके में कोहराम मच गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
रोडवेज बस खाई में पलटी
यह पूरा मामला जिले के सलेमपुर क्षेत्र का है। जहां कैलावन के पास बाइक को बचाने के प्रयास में बड़ा हादसा हो गया और अनियंत्रित रोडवेज बस खाई में पलट गई। हादसे में आधा दर्जन यात्रियों को मामूली चोट आई है। आस-पास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
READ MORE: ‘विश्व गुरू होते तो युद्ध नहीं होता…’, अखिलेश ने पीएम मोदी पर बोला हमला, कहा- उनके हर देश से अच्छे सम्बंध हैं तो वैश्विक संकट में उन्होंने क्या भूमिका निभाई
बस में 55 से 60 यात्री सवार थे
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत बचाव कार्य में जुट गई है। पुलिस ने बताया कि रोडवेज बस में 55 से 60 यात्री सवार थे। घायलों को इलाज के बाद उनके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया है।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

