गाजियाबाद। जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां पत्नी ने पति की गला दबाकर हत्या कर दी और 11 साल पुरानी लव मैरिज का खौफनाक अंत हो गया। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने बीएनएस की धारा 103(1) के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।
यह पूरा मामला जिले के खोड़ा थाना क्षेत्र का है। जहां के शंकर विहार कॉलोनी में घरेलू विवाद के चलते सोनिया उर्फ सोनी नाम की महिला ने अपने पति बिजेंद्र को मौत की नींद सुला दी। महिला ने डंडे के सहारे गला दबाकर पति की हत्या कर दी। महिला ने खुद को मारपीट से परेशाना बताया। मृतक के भाई ने थाने में भाभी के खिलाफ शिकायत की और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
11 साले पहले रचाई थी शादी
पुलिस ने बताया कि दोनों ने 11 वर्ष पूर्व लव मैरिज किया था। सोनी ने मुस्लिम धर्म छोड़ धर्म परिवर्तन करते हुए हिन्दू धर्म अपना लिया था। धर्मान्तरण के बाद सोनिया नाम रखा गया था। पुलिस ने सोनी उर्फ़ सोनिया को अरेस्ट कर लिया है। दो बेटे 6 व 9 वर्ष के है। पिता की हत्या व मां के जेल जाने से दोनों लावारिस हो गए है।
पत्नी ने खुद को मारपीट से परेशान बताया
पुलिस कस्टडी मे सोनी ने कहा कि हम दोनों फेसबुक पर मिले थे, मुहब्बत हुई। जिसके बाद मैंने अपना घर धर्म छोड़कर 7 फेरे लिए… मुझे नहीं पता था जिससे मुहब्बत कर रही है वह उसका जीवन नरक बना देगा। इधर मृतक बिजेंद्र के परिजनों का कहना है कि महिला शराब की आदि है। डंडे के सहारे गला दबाकर उसने बिजेंद्र की हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

