हमीरपुर। जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां घरेलू विवाद के बाद पति ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दी और दांतों से पत्नी की नाक चबा डाली। आरोपी यहीं नहीं रूका और गाल पर भी काट दिया। जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और उसे इलाज के लिए झांसी रेफर किया गया।

यह पूरा मामला जिले के राठ कोतवाली थाना क्षेत्र का है। जहां टोला गांव घरेलू विवाद के चलते फूल नाम के शख्स ने अपनी पत्नी पाना पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपी ने पहले पत्नी को जानवरों की तरह बुरी तरह पीटा। उसके बाद दांतों से नाक और गाल के मांस को काटकर अलग कर दिया। जिससे महिला बुरी तरह घायल हो गई। आस-पास मौजूद लोगों ने महिला को सीएचसी और फिर झांसी मेडिकल कॉलेज में एडमिट किया।

READ MORE: जिसके लिए धर्म छोड़ा उसने ही… पत्नी ने किया पति का मर्डर, कहा- जिससे मोहब्बत की उसने जिंदगी नरक बना दी

छानबीन में जुटी पुलिस

पीड़ित महिला के भाई ने थाने में जीजा के खिलाफ शिकायत की। उसने बताया कि शादी के बाद से ही दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था लेकिन इस बार खूनी रूप ले लिया। पुलिस ने बताया कि गाल में आए गहरे घाव को भरने के लिए डॉक्टरों ने कम से कम दस टांके लगाए हैं। डॉक्टरों ने प्लास्टिक सर्जरी की सलाह दी है। आरोपी पति की तलाश के लिए पुलिस की एक टीम को रवाना कर दिया गया है।