गाजियाबाद। जिले के लोनी क्षेत्र से एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। यहां ससुराल वालों ने दामाद नितिन (32 वर्ष) की पीट-पीटकर हत्या कर दी। मृतक ने करीब एक साल पहले मुस्कान नाम की मुस्लिम लड़की से शादी की थी। दूसरे धर्म के लड़के से शादी करने पर लड़की के पिता, भाई और चाचा काफी नाराज थे। लंबे समय से दामाद और ससुरवालों के बीच अनबन भी चल रही थी। पुलिस ने इस मामले में नितिन के ससुर और साले को गिरफ्तार कर लिया है।
कॉलेज में टीचर था मृतक
घटना थाना टीला मोड़ क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, नितिन गीतांजलि कॉलोनी, लोनी में रहता था और बागपत के एक कॉलेज में टीचर था। वह और उसकी पत्नी मुस्कान ने अपने प्यार को शादी में बदलते हुए आर्य समाज मंदिर में विवाह किया था। मंगलवार देर शाम नितिन को बेहोष हालत में भनेड़ा पुलिया, टीला मोड़ के पास पाया गया। पुलिस ने तुरंत उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया और फिर दिल्ली अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
READ MORE: ट्रिलयन डॉलर की इकॉनमी दो-तीन लोगों का पक्षपात करने से नहीं बनेगी… भाजपा पर बरसे अखिलेश, बोले- एकतरफा नकारात्म नीतियों से देश में असंतुलन
एसीपी शालीमार गार्डन ने बताया कि तकरीबन एक साल पहले नितिन राठी (32 वर्ष) की शादी मुस्कान नाम की मुस्लिम युवती से साथ हुई थी। शादी के बाद से ही नितिन और ससुराल पक्ष के लोगों के बीच रिश्ते अच्छे नहीं थे। इधर, कुछ दिनों से नितिन और उसकी पत्नी के बीच अनबन हो गई। पति और पत्नी के बीच सुलह कराने के नाम पर ससुराल वाले उसे साथ ले जा रहे थे। इसी दौरान उनके बीच विवाद हुआ और धीरे-धीरे मामला इतना बढ़ा कि बात हाथापाई-मारपीट तक पहुंच गई। जिससे उसकी मौत हो गई। फिलहाल पूरे मामले की छानबीन चल रही है।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

