मैनपुरी। यूपी के मैनपुरी में पत्नि के टॉर्चर से आहत पति ने जान दे दी। सुसाइड नोट वीडियो में उसने अपनी मौत का जिम्मेदार अपनी पत्नि व ससुराल जनों को ठहराया। पत्नि होली के दिन से बच्चो सहित मायके में रह रही थी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
पत्नी और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए
सुसाइड के 24 घंटे बाद मृतक अनिल कुमार शर्मा (42) के 2 वीडियो सामने आए है। जिसमें उसने अपनी पत्नी और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए है। वीडियो में अनिल ने कहा कि मेरी जिंदगी तबाह करने वाली.. मैंने तो तुझसे बेपनाह प्यार किया था, पर तूने मेरे प्यार की कदर नहीं की। मैंने तुझसे मांगा भी क्या था—बस दो पल की जिंदगी,पर तूने मुझे मौत दे दी। जा, तू खुश रह…
READ MORE: ‘आपको कब्रिस्तान प्यारा था तो आपने वहां पैसा दिया…’, CM योगी ने विपक्ष पर बोला हमला, कहा- जिसको जो प्यारा होता है, वो वही करता है
बेडशीट के सहारे लगाई फांसी
बताया जा रहा है कि अनिल ने बेडशीट के सहारे फांसी लगाई। वह रोजाना सुबह उठकर अपने काम काज में लग जाता था लेकिन मंगलवार सुबह मकान के अंदर कोई हलचल नहीं दिखी तो पड़ोसियों को शक हुआ। किसी अनहोनी की आशंका में उन्होंने दरवाजा खटखटाया जब कोई जवाब नहीं मिला तो खिड़की से झांक कर देखा तो अंदर कमरे में अनिल का शव पंखे से लटका हुआ मिला था।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

