लखनऊ। अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इस दौरान करीब डेढ़ घंटे तक अहम बैठक चली। जिसमें राज्य में निवेश और बड़े औद्योगिक प्रोजेक्ट्स को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। इस दौरान अडानी ने सीएम योगी की जमकर तारीफ की और कहा कि दूरदृष्टियां राष्ट्रों का स्वरूप बदलती हैं। बैठक में उनके बेटे करण अडाणी भी मौजूद रहे।
यह उत्तर प्रदेश की क्षमता का प्रमाण
गौतम अडानी ने इस दौरान कहा कि अडानी समूह को उत्तर प्रदेश के विद्युत, रक्षा, हवाई अड्डों, लॉजिस्टिक्स, औद्योगिक पार्कों और डेटा केंद्रों में निवेश के माध्यम से उत्तर प्रदेश के परिवर्तन में योगदान देने पर गर्व है। हम भविष्य के निर्माण में सहयोग के लिए हैं। 2030 तक 1 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था का लक्ष्य है। वहीं 2047 तक 6 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था का लक्ष्य रखा गया है। यह उत्तर प्रदेश की क्षमता का प्रमाण है।
READ MORE : वाराणसी में सम्राट विक्रमादित्य का महानाट्य, CM योगी आदित्यनाथ करेंगे शुभारंभ, एमपी CM डॉ. मोहन यादव भी होंगे शामिल
रामलला के किए दर्शन-पूजन
बता दें कि इससे पहले गौतम अदाणी ने अपनी पत्नी डॉ. प्रीति अदाणी, बड़े बेटे करण अदाणी और बहू परिधि अदाणी के साथ अयोध्या का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में दर्शन-पूजन किया और इसके बाद श्री निश्शुल्क गुरुकुल महाविद्यालय जाकर वहां के विद्यार्थियों और शिक्षकों से मुलाकात की। मंदिर का भ्रमण कर राम मंदिर निर्माण के बारे में जानकारी ली। गुरुवार सुबह करीब 8:30 बजे गौतम अडाणी अहमदाबाद से दो चार्टर्ड विमानों के जरिए महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पहुंचे थे।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

