कृष्ण कुमार मिश्र, जौनपुर. सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र के राजकीय आईटीआई सिद्धिकपुर गेट के सामने खाई में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई जानकारी होते ही आसपास के लोग एकत्रित हो गए, लेकिन पहचान नहीं हो पाई.
इसे भी पढ़ें- सुशासन राज में ऐसा ही होगा? बिना भर्ती किए युवक के आयुष्मान कार्ड से काटे पैसे, क्या यही है जीरो टॉलरेंस!
बता दें कि राजकीय आईटीआई सिद्धिकपुर गेट के बगल खाई में एक लगभग 45 वर्ष व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया जानकारी मिलते ही आसपास के लोग एकत्रित होने लगे व्यक्ति का पहचान नहीं हो पाई. वहां पर मौजूद स्थानीय लोगों ने किसी ने हत्या की आशंका तो किसी ने रोड एक्सीडेंट की आशंका जताई.
इसे भी पढ़ें- सारे गुनाहों का होगा हिसाब! लंबे समय फरार चल रहा इनामी गौ-तस्कर चढ़ा पुलिस के हत्थे, जानिए खाकी ने कैसे शातिर को दबोचा
वहीं सिद्धिकपुर चौकी, पूर्वांचल पुलिस चौकी और सराय ख्वाजा थाना लगभग तीनों 5 किलोमीटर दूरी पर है, लेकिन जानकारी होने के बाद भी पुलिस को पहुंचने में लगभग एक घंटा लग गया और मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा. पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें


