कृष्ण कुमार मिश्र, जौनपुर. हत्या की एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. जहां एक युवक ने अपने भाभी की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी. घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी के पास से पुलिस ने चाकू बरामद कर लिया है. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

इसे भी पढ़ें- सुशासन राज में ‘सिस्टम’ सेट है ! मतदाताओं के नाम सूची से हटाने के लिए भरे जा रहे फार्म-7, आखिर किसके इशारे में लोकतंत्र का हो रहा ‘हरण’?

बता दें कि सुल्तानपुर जिले के करौंदी थाना क्षेत्र के उधरनपुर गांव निवासी पवन मौर्या अपनी पत्नी निशा मौर्या, चचेरा भाई आदित्य औऱ 5 वर्षीय बेटी श्रेया के साथ सूरत में रहकर नौकरी करता है. बीते 21 जनवरी को चारों लोग सूरत से निशा के मायके कानपुर आए थे. जहां से 28 जनवरी को सभी पवन मौर्या के ननिहाल ख्वाजापुर गांव गए. गुरुवार की दोपहर निशा घर के बाहर छप्पर में बैठी हुई थी, तभी अचानक साथ में आया चचेरा देवर आदित्य चाकू निकालकर उसका गला रेत दिया.

इसे भी पढ़ें- पति नहीं, आशिक जरूरी! 4 बच्चों की मां पर चढ़ा इश्क का बुखार, फिर मोहब्बत को मुकम्मल करने के लिए महिला ने जो किया…

वहीं लोगों ने हमला करते देखा तो शोरगुल मचाया. शोर सुनकर लोग मौके पर पहुंचे तो वहां निशा का आधा गला कटा हुआ था. जमीन पर खून फैला हुआ था. हत्यारे को लोगों ने पकड़कर घटना की सूचना पुलिस को दिया. मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया. शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया.

इसे भी पढ़ें- ‘भाजपा और उनके सहयोगी अपराधियों की…’, BLO के पति से मारपीट मामले में अखिलेश यादव का हमला, सर्वोच्च न्यायालय से कर दी बड़ी मांग

थानाध्यक्ष रामाश्रय राय ने बताया कि घटना के पीछे प्रेम प्रपंच का मामला उजागर हो रहा है. आदित्य का रिश्तेदारी की एक युवती से प्रेम प्रपंच चल रहा था. युवती मुंबई में रहती है. फोन पर ही दोनों की बातें हुआ करती थी, जिसकी जानकारी निशा को हुई तो उसने यह बात घर वालों को बता दिया. इसी से नाराज़ होकर आदित्य ने अपनी भाभी की हत्या कर दी.