कृष्ण कुमार मिश्र, जौनपुर. जिले में रफ्तार का कहर बरपा है. 2 बाइकों के बीच जोरदार भिड़ंत हुई है. हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई. वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल है. घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची.
इसे भी पढ़ें- क्या सोचा था बच जाओगे! पुलिस ने 2.5 करोड़ का गांजा किया जब्त, जानिए आखिर कहां से आ रही थी नशे की खेप…
बता दें कि घटना खेतासराय थाना क्षेत्र के गांव के हरी मोड़ पर उस वक्त घटी, जब नवली गांव निवासी चंदन राजभर 21 वर्ष पुत्र कैलाश इसी गांव के नीतीश उम्र लगभग 18 वर्ष पुत्र नरेंद्र बाइक में पेट्रोल भराने जा रहे थे. इसी दौरान गांव के हरी मोड़ के पास सामने से आ रही बाइक सवार ने टक्कर मार दी. घटना में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए.
इसे भी पढ़ें- ‘बाबा’ के बुलडोलजर से बचना मुश्किल है! जंगल की 100 बीघा जमीन को किया गया अतिक्रमण मुक्त, 20-25 साल से…
वहीं हादस होता देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस और 108 को दी. जानकारी मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घटना में घायल युवकों को अस्पताल ले गई. हालांकि, रास्ते में ही एक घायल की मौत हो गई. वहीं दूसरे का इलाज जारी है. पुलिस ने लाश का पंचनामा कर पीएम के लिए भेज दिया है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें


