कृष्ण कुमार मिश्र, जौनपुर. मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के भिखारीपुर गांव के बगल स्थित पेट्रोल पंप के पास खड़े डंपर से टकराकर बाइक सवार रेलवे कर्मी की मौत हो गई. कोतवाली पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस घटना की जांच में जुट गई है.

इसे भी पढ़ें- ’पीड़ा’ बढ़ रही है, इसीलिए ‘पीडीए’ बढ़ रहा है… IAS रिंकू सिंह के इस्तीफे पर अखिलेश ने कहा- भावावेश में आकर कोई फैसला न करें, PDA सबको उचित सम्मान और स्थान देगी

बता दें कि सुजानगंज थाना क्षेत्र के बसरही गांव निवासी 40 वर्षीय शरद तिवारी क्षेत्र के जंघई रेलवे स्टेशन पर चतुर्थ श्रेणी कर्मी के पद पर तैनात थे. वह रोज की तरह सोमवार रात अपनी ड्यूटी पूरी कर जंघई से अपनी मोटर साइकल से घर आ रहे थे. इसी दौरान सड़क के बगल एक डंफर बिना लाइट जलाए गलत तरीके से खड़ा किया था, जिससे शरद टकराकर घायल हो गए.

इसे भी पढ़ें- गवाह करेगा गुनाहों का पर्दाफाश! मुस्कान और साहिल के जुर्म का होगा हिसाब, सौरभ हत्याकांड मामले में कोर्ट कल सुना सकता है फैसला

घटना की सूचना पर पहुंचे परिजन शरद को सीएचसी लेकर पहुंचे. जहां डॉक्टर ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया और ईलाज के दौरान देर रात उनकी मौत हो गई. कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनीत राय ने बताया मृतक शरद के बेटे अभय की तहरीर पर अज्ञात डंफर चालक के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.