कृष्ण कुमार मिश्र, जौनपुर. जिले के बक्शा थाना क्षेत्र के लखौवा बाजार में कथित चिकित्सक वीके बंगाली को गोली मार दी गई. एक मोटरसाइकिल पर सवार 3 नकाबपोश बदमाशों ने उनके पैर में गोली मारी और मौके से फरार हो गए. पुलिस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है.
इसे भी पढ़ें- ‘किताब’ बनी काल: मामा-भांजे को अज्ञात वाहन ने रौंदा, दोनों के खून से लाल हुई सड़क, मंजर देख चीख पड़े लोग
बता दें कि डॉ. बंगाली लखौवा बाजार स्थित अपने घर पर ही डिस्पेंसरी चलाते हैं. वे हमेशा की तरह मरीजों का इलाज कर रहे थे, तभी यह घटना हुई. घायल ने पुलिस को बताया कि उन्हें 50 लाख रुपये की रंगदारी के लिए धमकी मिली थी. उन्होंने बताया कि 10 जनवरी को वे एक शादी समारोह में शामिल होने अपने घर गए थे. 6 फरवरी को लखौवा स्थित अपने घर लौटे थे. इसी दौरान उनके व्हाट्सएप नंबर पर एक कॉल आया था. फोन करने वाले ने खुद को श्सोले सिंह बताया और 24 घंटे के भीतर 50 लाख रुपये का इंतजाम करने को कहा था. ऐसा न करने पर गोली मारने की धमकी दी गई थी.
इसे भी पढ़ें- पहन ले कोई जैसे भी ‘चोले’ पर उसकी वाणी… CM योगी के बयान पर अखिलेश यादव का करारा पलटवार, जानिए सपा सुप्रीमो ने शंकराचार्य के मुद्दे में क्या कहा
जब वे अपनी डिस्पेंसरी पर मरीज देख रहे थे, तभी एक मोटरसाइकिल पर 3 नकाबपोश बदमाश पहुंचे. तीनों ने अपने चेहरे कपड़े से ढके हुए थे. उनमें से एक बदमाश मोटरसाइकिल से उतरा, जेब से पिस्तौल निकाली और बिना कुछ कहे उन पर फायर कर दिया. बदमाश ने डॉक्टर पर 3 गोलियां चलाईं, जिनमें से एक उनके पैर में लगी, जबकि अन्य दो चूक गईं. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने घटनास्थल की जांच शुरू कर दी है और मामले की छानबीन कर रही है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें


