कृष्ण कुमार मिश्र, जौनपुर. सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के मीरापुर गांव में एक दर्जन हथियारबंद दबंगों ने एक घर परिवार के ऊपर हमला कर दिया, जिसमें परिवार के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. पीड़ित ने फायरिंग करने का भी आरोप लगाया है. पुलिस ने 13 लोगों के खिलाफ कई धाराओं मे मामला दर्ज किया है.

इसे भी पढ़ें- भाजपा चुनाव आयोग से मिलकर SIR में…अखिलेश यादव ने फर्जी तरीके से वोट काटने का किया दावा, चौंकाने वाले सबूत किए पेश

बता दें कि मीरापुर गांव रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों में नोंकझोक हुई. इस दौरान आधा दर्जन हथियार बंद दबंगों ने पीड़ित अनुज सिंह मोनू के घर हमला कर दिया. आरोप है कि हवाई फायरिंग की. गोली से बचने के लिए लोग घरों में भाग कर जान बचाई. इसके बाद दबंगों ने जमकर ईट, पत्थर, लाठी-डंडे और धारदार हथियार चलाए, जिससे परिवार के घर के खिड़की शीशे फर्नीचर टूट गए और घटना का सीसीटीवी में सब कुछ रिकॉर्ड हो गई.

इसे भी पढ़ें- होटल, हसीनाएं और हवस का खेलः कमरे में महिलाओं के साथ अय्याशी कर रहे थे 3 युवक, जानिए कैसे खुली ‘डर्टी गेम’ की पोल…

उधर पीड़ित ने भी वीडियो बना लिया, जो वायरल हो रहा है. इस हमले में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए. घायल में 30 वर्षीय अनुज सिंह , 35 वर्षीय संतोष सिंह और 65 वर्षीय मान सिंह शामिल हैं, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पीड़ित मोनू सिंह का आरोप है कि हमला करने वाले हिस्ट्रीशीटर हैं और वह मेरे परिवार की हत्या कर सकते हैं.