कृष्ण कुमार मिश्र, जौनपुर. सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के खानपुर गांव में वैवाहिक कार्यक्रम की तैयारियों के बीच बदमाशों ने खूनखराबा कर दिया. राजहंस मैरेज हाल के पास दिनदहाड़े एक युवक को गोली मार दी गई, जबकि उसके साथ मौजूद दूसरे युवक को बेरहमी से पीटकर पैर तोड़ दिया गया. अचानक हुई इस सनसनीखेज वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया. लोगों में दहशत फैल गई और मौके पर अफरा-तफरी मच गई.

इसे भी पढ़ें- होटल, हसीनाएं और हवस का खेलः कमरे में महिलाओं के साथ अय्याशी कर रहे थे 3 युवक, जानिए कैसे खुली ‘डर्टी गेम’ की पोल…

जानकारी के अनुसार खानपुर गांव निवासी दीपक सोनकर अपने चचेरे भाई पंकज सोनकर के साथ शादी समारोह की तैयारियों के लिए लावा लेने जा रहे थे. आरोप है कि इसी दौरान जगदीशपुर गांव निवासी वीरू विश्वकर्मा, आनंद सिंह और शिवांश सिंह ने पुरानी रंजिश के चलते रास्ते में दोनों को घेर लिया. आरोप है कि पहले जमकर मारपीट की गई, जिसमें पंकज सोनकर का पैर टूट गया. इसके बाद बदमाशों ने दीपक सोनकर पर फायर झोंक दिया, जिससे उसके पैर में गोली लग गई.

इसे भी पढ़ें- हाइवे, हादसा और हाहाकारः पीछे से कार में जा भिड़ा तेज रफ्तार कंटेनर, 3 लोगों की उखड़ी सांसें, 4 लड़ रहे जिंंदगी की जंग

पीड़ित पक्ष के पिंटू सोनकर ने बताया कि चाचा की बेटी की शादी थी और पूरा परिवार तैयारियों में जुटा था. इसी बीच यह हमला हो गया, जिससे शादी की खुशियों में अफरा-तफरी और भय का माहौल बन गया. चार राउंड गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े, लेकिन तब तक हमलावर मौके से फरार हो चुके थे. सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में खलबली मच गई. पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को तत्काल जिला अस्पताल भिजवाया, जहां उनका इलाज चल रहा है.

इसे भी पढ़ें- कलह बना कालः महिला ने बेटी को लेकर ट्रेन के आगे लगा दी छलांग, दोनों की मौत, जानिए आखिर क्यों उठाया खौफनाक कदम

घटना की गंभीरता को देखते हुए सीओ सदर स्वयं मौके पर पहुंचे और गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई. पूरा इलाका पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है. पुलिस ने तहरीर के आधार पर नामजद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है.