झांसी. एक बेहद ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां पत्नी के आत्महत्या करने के 24 घंटे बाद ही पति ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. युवक की लाश मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लाश का पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा.
इसे भी पढ़ें- महिलाओं के साथ सबसे ज्यादा अपराध… कानून व्यवस्था को लेकर अखिलेश यादव का हमला, शंकराचार्य के मुद्दे में भी दिया बड़ा बयान
बता दें कि पूरा मामला रक्सा के पुनावली कला का है. जहां रहने वाला मनोज अहिरवार नाम का युवक अपने घर शराब पीकर पहुंचा. इस दौरान उसने अपनी पत्नी वंदना से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था. विवाद के बाद मनोज घर से निकल गया. जब वह कुछ देर बाद घर लौटा तो पत्नी की लाश लटका पाया. पत्नी की लाश को देख मनोज बिलख-बिलखकर रोने लगा और खुद की भी जान देने की बात कही.
इसे भी पढ़ें- ‘AI समिट से हुई जगहंसाई…’, अखिलेश ने BJP सरकार पर साधा निशाना, कहा- इससे दुनिया भर से मिली बुराई-ही-बुराई
वहीं मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को पीएम के लिए भेजा. पीएम के बाद मनोज घर नहीं लौटा. परिजनों ने मनोज की खोजबीन भी की, लेकिन कहीं उसका पता नहीं चला. गायब होने की अगली सुबह उसकी लाश एक पेड़ में फंदे से लटकी मिली. लाश मिलते ही परिजनों के बीच कोहराम मच गया.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें


