झांसी। जिले के बंगरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पलरा में खेत पर सिंचाई के दौरान करंट लगने से 55 वर्षीय किसान वृंदावन सेन की मौत हो गई। बताया गया कि बुधवार दोपहर वह गेहूं की फसल की सिंचाई कर रहे थे, तभी अचानक विद्युत करंट की चपेट में आ गए और मौके पर ही दम तोड़ दिया।

परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मऊरानीपुर भेज दिया। मृतक के परिवार में पत्नी, तीन बेटे और तीन बेटियां हैं। परिजनों के अनुसार परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर है। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है। झांसी पुलिस मामले की जांच कर रही है।

READ MORE: ‘बहनजी’ का ‘ब्राम्हण कार्ड’: पुराने प्लान से सत्ता हासिल करने की तैयारी में मायावती, 2007 का ‘मास्टरस्ट्रोक’ 27 में भी आएगा काम ?

इस घटना से मृतक के परिवार में शोक का माहौल है। पूछताछ के दौरान ग्रामीणों बताया कि वृन्दावन सेन एक मेहनती और मिलनसार व्यक्ति थे। उनकी अचानक हुई मौत से सभी ग्रामीण स्तब्ध हैं।