झांसी। जिले के मऊरानीपुर स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में एंटी करप्शन टीम ने रिश्वतखोरी का भंडाफोड़ करते हुए अनुदेशक रेनू वर्मा को 6 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मच गया है।

5-6 हजार रुपये तक की अवैध वसूली

बताया जा रहा है कि आईटीआई में तैनात अनुदेशक रेनू वर्मा सीबीटी परीक्षा से पूर्व होने वाले वेरिफिकेशन और प्रवेश पत्र जारी करने के एवज में 5-6 हजार रुपये प्रति छात्र की घूस मांग रही थी। छात्रों ने इसका विरोध किया लेकिन वो नहीं मानी। जिसके बाद उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण संगठन झांसी इकाई से शिकायत की गई। एंटी करप्शन टीम ने पहले छानबीन की और शिकायत की पुष्टि होने पर योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया।

READ MORE: बांग्लादेश से विस्थापित 331 हिंदू परिवारों को भूमिधारी अधिकार पत्र सौंपेंगे सीएम योगी, लखीमपुर खीरी के चार गांवों में किया गया है पुनर्वासित

प्लानिंग के तहत शुक्रवार सुबह 11:22 बजे केमिकल लगे हुए कुल 6,000 रुपये राजकीय आईटीआई परिसर के प्रथम तल पर स्थित वर्कशॉप में रेनू वर्मा को दिए। जैसे ही कर्मचारी ने पैसे लिए एंटी करप्शन टीम ने उन्हें रंग हाथ पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद जब आरोपी के हाथ धुलवाए गए, तो वे रसायनों के कारण गुलाबी हो गए। फिर कोतवाली ले जाकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी। मामले में अन्य कर्मचारियों की भूमिका की भी जांच जारी है।