कानपुर. एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जहां तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार 3 लोगों को ठोकर मार दी. हादसे में जीजा-साले की मौत हो गई. वहीं महिला गंभीर रूप से घायल हुई है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया. पुलिस घटना की जांच में जुट गई है.
इसे भी पढ़ें- ‘यूपी में कानून-व्यवस्था बर्बाद…’, अखिलेश ने BJP सरकार पर बोला हमला, कहा- अपराधियों और आरोपियों को बचाया जा रहा
बता दें कि घटना प्रयागराज-कानपुर हाइवे पर उस वक्त घटी, जब एक युवक अपनी बहन औऱ जीजा को बाइक से रिश्ता देखने के लिए गए थे. रिश्ता देखकर तीनों वापस लौट रहे थे. इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने बाइक को ठोकर मार दी. ठोकर इतनी भयानक थी कि तीनों घिसटते हुए दूर जा गिरे. हादसा होता देख राहगीर मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी.
इसे भी पढ़ें- ‘सपा मतलब महिलाओं की सुरक्षा खतरे में डालना!’ डिप्टी सीएम बोले- अब न किसी का सुहाग खतरे में डाला जाएगा और न ही संतान, 2027 में पार्टी का संपूर्ण सफाया
जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को इलाज के लिए भिजवाया. जहां डॉक्टरों ने जीजा-साले को मृत घोषित कर दिया. मरने वालों की पहचान महफूज आलम (25) और साबिर अली (36) के रूप में हुई है. वहीं घायल उजमा का इलाज जारी है. पुलिस ने मृतकों की लाश को पीएम के लिए भेजा है. घटना की जांच कर शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई करने की बात कही जा रही है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

