कानपुर. एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ है. जहां एक तेज रफ्तार ईको कार सड़क किनारे तालाब में जा समाई. घटना में डूबने से 4 लोगों की मौत हो गई. वहीं चालक लापता बताया जा रहा है. हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और चारों की लाश का पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा.
इसे भी पढ़ें- ‘मौत’ का निमंत्रणः 2 बाइक के बीच जोरदार भिड़ंत, 3 युवकों की थमी सांसें, एक अस्पताल में लड़ रहा जिंदगी की जंग
बता दें कि घटना शिवली कल्याणपुर मार्ग पर उस वक्त घटी, जब कुछ लोग कार में सवार होकर औरैया के सहायल गांव में तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे. इसी दौरान चालक ने कार से नियंत्रण खो दिया और कार सीधे तालाब में जा समाई. कार को तालाब में गिरता देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी.
इसे भी पढ़ें- ‘दादागिरी करना शोभा नहीं देता…’, शंकराचार्य विवाद पर रविंद्र पुरी का बड़ा बयान, कहा- अखाड़ा परिषद अविमुक्तेश्वरानंद नहीं CM योगी के साथ
जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को कार से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया. जहां डॉक्टरों ने 4 लोगों को मृत घोषित कर दिया. मृतकों की पहचान राजकिशोर अग्निहोत्री (60), उनकी पत्नी स्नेहलता (55), बहू राखी उर्फ हिमांशू अग्निहोत्री (35), पौत्र शिव (2) के रूप में हुई है. वहीं कार सवार अन्य 4 लोगों का इलाज जारी है. घटना की वजह तेज रफ्तार होना बताया जा रहा है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें


