कानपुर. एक भीषण सड़क हादसा हुआ है. जहां तेज रफ्तार डंपर ने यात्रियों से भरी स्लीपर बस को जोरदार ठोकर मारी. हादसे में एक यात्री की मौत हो गई. वहीं 50 से अधिक यात्री घायल हुए, जिनमें से कुछ लोगों की स्थिति नाजुक हैं. घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया. पुलिस घटना की जांच कर रही है.
इसे भी पढ़ें- BJP ने बेईमानी करके बनाई है सरकार..! 2027 चुनाव को लेकर अखिलेश यादव का सबसे बड़ा दावा, जानिए ऐसा क्या कह दिया?
बता दें कि घटना इटावा-कानपुर हाइवे पर उस वक्त हुआ, जब एक स्लीपर बस नासिक से यात्रियों को नेपाल लेकर जा रही थी. इसी दौरान तेज रफ्तार डंपर ने इस्पता नगर पुल के ऊपर जोरदार ठोकर मारी. हादसा इतना भयानक था कि बस के परखच्चे उड़ गए और यात्रियों के बीच हड़कंप मच गया. हादसा होता देख राहगीरों ने तत्काल पुलिस को जानकारी दी.
इसे भी पढ़ें- LPG गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी और जमाखोरी करने वाले सावधान हो जाओ… सीएम योगी ने जारी किया ये फरमान, मुनाफाखोरी की तो खैर नहीं
जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची औऱ लोगों की मदद से बस में फंसे सभी घायलों को बाहर निकाला और तत्काल अस्पताल भिजवाया. वहीं मृतक की लाश का पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा. पुलिस फरार चालक की तलाश में जुट गई है. बताया जा रहा है कि घटना के वक्त बस में 57 यात्री सवार थे.
इसे भी पढ़ें- स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने सरकार से पूछा- एक आतंकवादी को शंकराचार्य बनाकर संरक्षण क्यों दे रहे हो? अधोक्षजानंद को केरल से भगाए जाने का सुनाया किस्सा
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

