कौशांबी। जिले में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के सामने एक महिला अपने बच्चे को गोद में लेकर मंच तक पहुंच गई। वह दोनों हाथ जोड़कर गुहार लगाते हुए कहने लगी कि उसके पति की हत्या कर दी गई है और उसे न्याय चाहिए। महिला ने आरोप लगाया कि घटना के बाद पुलिस एक बार भी उसके घर पूछताछ के लिए नहीं आई।

तभी कार्रवाई हो सकेगी

इस पर डिप्टी सीएम ने कहा कि आप एक एप्लिकेशन दे दीजिए, अभी कार्रवाई कराई जाएगी। महिला ने जवाब दिया कि वह कागज लेकर नहीं आई है। इसके बावजूद वह लगातार न्याय की मांग करती रही। महिला के बार-बार कार्रवाई की जिद करने पर डिप्टी सीएम थोड़ा झुंझलाते हुए बोले कि पहले लिखित एप्लिकेशन तो दीजिए। कागज पर लिखकर देंगी, तभी कार्रवाई हो सकेगी।

READ MORE: CM योगी ने लगाया जनता दर्शन, एक-एक कर सुनी सबकी फरियाद, कहा- बिना किसी भेदभाव के सबको मिलेगा न्याय

डिप्टी CM ने सुरक्षाकर्मियों को इशारा किया

जब महिला नहीं मानी और वहीं खड़ी रहकर गुहार लगाती रही तो डिप्टी सीएम ने सुरक्षाकर्मियों को इशारा किया। इसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने महिला को वहां से हटाया। फिर डिप्टी सीएम कार्यक्रम स्थल से आगे बढ़ गए।