कासगंज। जिले से मानवता और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल सामने आई है। जहां कोतवाली सदर क्षेत्र के एटा रोड बाईपास तिराहा स्थित सौरभ होटल के पास गहरे पानी से भरे गड्ढे में डूब रहे 5 वर्षीय बच्चे को गश्त पर तैनात रिक्रूट आरक्षी गौरव कुमार (चेस्ट नंबर 85, टोली नंबर 03) ने तत्परता दिखाते हुए बचा लिया।

पूरी घटना का सीसीटीवी कैमरे में कैद

बताया जा रहा है कि आरक्षी गौरव कुमार बिना देर किए वर्दी की परवाह किए बगैर पानी में छलांग लगाकर उन्होंने बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाला और प्राथमिक उपचार देते हुए अस्पताल पहुंचाया। पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

READ MORE: UP में सेफ नहीं बेटियां! बंदूक की नोंक पर 14 साल की किशोरी का अपहरण, बारी-बारी से 3 दरिदों ने नोचा जिस्म, फिर…

आरक्षी को प्रशस्ति पत्र देने की घोषणा

बच्चे की हालत अब खतरे से बाहर है। पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने आरक्षी गौरव को प्रशस्ति पत्र देने की घोषणा की है। जिले में इस साहसिक और मानवीय कार्य की जमकर सराहना हो रही है।