फर्रुखाबाद। जिले में एक युवक ने बहन से छेड़छाड़ करने वाले अपने दोस्त की हत्या कर दी। शव को घर से 1 किलोमीटर दूर खेत में गाड़ दिया। वारदात का खुलासा 9 महीने बाद हुआ है। मृतक की पत्नी धर्मशीला पिछले 9 महीनों से अपने पति की तलाश में अधिकारियों के चक्कर काट रही थी। मुख्यमंत्री ऑफिस में शिकायत के बाद पुलिसवाले हरकत में आए और मामला खुला।
यह पूरी घटना जिले के अमृतपुर थाना क्षेत्र के गुजरपुर पमारान गांव की है। जहां रामू यादव नाम के युवक ने अपने दोस्त ओमवीर को मौत के घाट उतार दिया और उसके शव को घर से तकरीबन एक किलोमीटर दूर खेत में दफना दिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि रामू को मैं अपना दोस्त मानता था लेकिन उसने मेरी बहन का रिश्ता खराब किया।
दोस्त को गला घोंटकर मारा
आरोपी रामू ने बताया कि ओमवीर को वह अपनी बहन की ससुर लेकर गया था। जहां उसने मेरी बहन के साथ बदसलूकी और छेड़छाड़ की। जिसे उसके ससुराल वालों ने देख लिया और उसका रिश्ता खराब हो गया। जिसके बाद मैंने उसकी हत्या की प्लानिंग की। आरोपी ने ओमवीर को अपने खेत बुलाया और फिर जमकर शराब पिलाई। फिर सुरजीत यादव के साथ मिलकर उसे गला घोंटकर मार दिया।
READ MORE: ‘भाजपाई नकली नोट देश के अंदर चला रहे…’, अखिलेश ने बोला करारा हमला, कहा- BJP विधायक के खिलाफ कार्रवाई करने में देरी क्यों
दूसरे आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर उसके खेत से एक कंकाल बरामद हुआ है। फॉरेंसिक टीम ने मौके से जरूरी सबूत जुटाए और पुलिस सुरजीत यादव की तलाश में जुट गई। इधर, ओमवीर की पत्नी धर्मशीला न्याय के लिए दर-दर भटकती रही। उसने पुलिस वालों पर सही तरीके से जांच नहीं करने का आरोप लगाया। जब पुलिस ने कुछ नहीं किया तो उसने मुख्यमंत्री कार्यालय में शिकायत की। जिसके बाद छानबीन तेज हुई।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

