लखीमपुर खीरी. बीती रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ है. जहां 2 बाइक पर सवार 6 लोग लकड़ी से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा भिड़े. हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई. वहीं 3 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों की लाश का पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा.

इसे भी पढ़ें- कलह बना कालः पहले पत्नी ने लगाई फांसी, 24 घंटे बाद पति ने भी खत्म कर ली अपनी जिंदगी, जानिए आखिर क्यों उठाया खौफनाक कदम

बता दें कि घटना निघासन थाना क्षेत्र में सिंगाही रोड पर उस वक्त घटी, जब 2 बाइक पर 6 लोग सवार होकर कहीं जा रहे थे. इसी दौरान आगे चल रहे लकड़ी से लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा भिड़े. घटना इतनी भयानक थी कि मौके पर ही 3 बाइक सवारों ने दम तोड़ दिया. वहीं हादसा होता देख राहगीर मौके पर रुके और घटना की जानकारी पुलिस को दी.

इसे भी पढ़ें- महिलाओं के साथ सबसे ज्यादा अपराध… कानून व्यवस्था को लेकर अखिलेश यादव का हमला, शंकराचार्य के मुद्दे में भी दिया बड़ा बयान

जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया. वहीं मृतकों की लाश को पीएम के लिए भेजा. पुलिस फरार चल रहे ट्रैक्टर चालक की तलाश में जुट गई है. जांच औऱ शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई करने की बात पुलिस कह रही है.