झांसी। जिले के गुरसराय थाना क्षेत्र के ग्राम अस्ता में जमीन विवाद का मामला सामने आया है। पीड़ित नजीम खा ने आरोप लगाया है कि गांव के कुछ लोगों ने उसे उसकी जमीन पर खड़ी फसल काटने से रोक दिया।
लंबे समय से चल रहा था विवाद
पीड़ित के अनुसार गाटा संख्या 356 (करीब 5 एकड़ 52 डिसमिल) को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था, जिसमें वह एडीएम (राजस्व) न्यायालय व कमिश्नरी स्तर से अपने पक्ष में आदेश प्राप्त कर चुका है। इसके बावजूद उसे जमीन पर कब्जा नहीं मिल सका है।
READ MORE: भविष्य से खिलवाड़ : फिर विवादों में किड्स कॉर्नर स्कूल, मान्यता न होने पर अभिभावकों में आक्रोश, PEN और APAAR ID न होने से दूसरे स्कूलों में भी अटका दाखिला
जमीन पर कब्जा कर खेती कर रहे
पीड़ित ने आरोप लगाया कि भान प्रताप सिंह और उनके परिजन उक्त जमीन पर कब्जा कर खेती कर रहे हैं और फसल काटने से रोकते हुए अभद्र व्यवहार किया। मामले की शिकायत मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर दर्ज कराई गई है।
READ MORE: अयोध्या के मास्टर प्लान को बदलने पर अखिलेश यादव का सरकार पर निशाना, कहा- कुछ नये लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए नई-नई सिफारिशें आ जाती हैं
गांव के अन्य लोगों ने भी संबंधित पक्ष पर जबरन जमीन जोतने और धमकाने के आरोप लगाए हैं। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति बताई जा रही है। प्रशासन से शिकायत के आधार पर कार्रवाई की मांग की गई है।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

