लखनऊ. यूपी के विधानसभा चुनाव में बस 1 साल रह गए हैं. चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे सियासी पारा गरमाने लगा है. 9 साल से प्रदेश में भाजपा सरकार में है, वह तीसरी बार भी सत्ता में वापसी करना चाहेगी. वहीं सपा अपने 10 साल के वनवास को खत्म कर फिर से सत्ता में काबिज होने की जुगत लगाने में जुट गई है. यही वजह है कि अखिलेश यादव ने आधी आबादी (महिलाओं) को साधने के लिए बड़ा ऐलान कर दिया है.
इसे भी पढ़ें- 2047 तक विपक्ष की वापसी की कोई संभावना नहीं… केशव प्रसाद मौर्य का विपक्ष पर तंज, कहा- समाजवादी तो अब समाप्तवादी पार्टी हो गई है
बता दें कि अखिलेश यादव ने ऐलान किया है कि अगर 2027 में यूपी में भाजपा की सरकार बनेगी तो भविष्य में नारी समृद्धि सम्मान योजना शुरू करने का काम करेंगे, जिसमें महिलाओं को 40 हजार रुपया साल का देने का काम करेंगे. साथ ही समाजवादी पेंशन को भी फिर से लागू किया जाएगा.
इसे भी पढ़ें- फरसा वाले बाबा की मौत के मामले में जुर्म दर्ज : हाइवे पर बवाल और पथराव करने वाले 22 नामजद और 300 अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR, अफवाह फैलाने वालों की खैर नहीं
अखिलेश यादव ने ये भी कहा कि अगर स्त्रियों की स्थिति की जानकारी हो जाए तो पूरे समाज की स्थिति पता चल जाती है. भारत में महिलाओं की बहुत खराब स्थिति है. डायल 100 में कॉल रिसीव करने के लिए उस समय हम लोगों ने पुरुषों को नहीं महिलाओं को रखा था, क्योंकि वो दुख और तकलीफ समझतीं हैं. आने वाले समय में हम लोग रानी लक्ष्मी जी के नाम पर योजना शुरू कर के महिलाओं को सम्मान देने का काम करेंगे.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

