लखनऊ. अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर करारा हमला बोला है. अखिलेश यादव ने कहा, भाजपा ने संवैधानिक संस्थाओं को बर्बाद कर दिया है. भाजपा राज में भ्रष्टाचार और लूट का साम्राज्य कायम है. उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के नौजवानों की बड़ी जिम्मेदारी है कि 2027 में बहुमत की सरकार बनाने के लिए युवा पूरी मुस्तैदी से बूथ स्तर तक जुटें. युवा शक्ति पर समाजवादी पार्टी का पूरा भरोसा है.

इसे भी पढ़ें- पोल तो खुलनी ही थी! सांसद रवि किशन PSO बनकर रौब झाड़ रहा था शातिर, जानिए फिर कैसे फूटा फर्जीवाडे़ का भांडा

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा पीडीए से घबरा गई है. समाजवादी पार्टी के युवा संगठनों में छात्रसभा, युवजन सभा, लोहिया वाहिनी तथा मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के पदाधिकारियों नेताओं और कार्यकर्ताओं की बड़ी जिम्मेदारी है कि वह बूथस्तर पर समाजवादी पार्टी को मजबूत बनाकर भाजपा का सफाया करे. भाजपा षडयंत्रकारी पार्टी है. उसकी चालो से हम समाजवादियों को सावधान रहना है. सतर्क एवं सजग रहकर भाजपा के षड्यंत्र को विफल करना है. भाजपा भेदभाव करती है. समाज में नफरत फैलाती है. सामाजिक अन्याय करती है. उन्होंने कहा कि समाजवादी सरकार बनने पर सामाजिक न्याय के राज की स्थापना होगी. समाजवादी पार्टी की सरकार में सभी को हक और सम्मान मिलेगा.

इसे भी पढ़ें- हवस की भूख ऐसी कि… भतीजे के साथ होटल गई चाची, दोनों संबंध बना ही रहे थे कि आ धमका पति, फिर जो हुआ…

अखिलेश यादव ने कहा कि 10 वर्ष पहले की समाजवादी सरकार के विजन के परिणाम सामने हैं. समाजवादी सरकार में 108 और 102 एम्बुलेंस सेवा, डायल 100 क्विक रिस्पांस सिस्टम जिसे भाजपा सरकार ने 112 बना दिया है. जनता को तत्काल सुविधा के लिए इंटरनेशनल स्तर की पुलिस सेवा के लिए पुलिस मुख्यालय सिग्नेचर बिल्डिंग बनाई गई. शानदार गोमती रिवर फ्रंट और मेट्रो रेल सेवा समाजवादी सरकार में बनी. भाजपा सरकार ने इन सभी को पूरी तरह से बर्बाद कर दिया. जन विरोधी भाजपा सरकार को हटाने के लिए छात्र-नौजवान, सभी एकजुट होकर अपनी भाषा, व्यवहार और शिष्ट आचरण का परिचय दें. हमारी भाषा एक दूसरे के प्रति सम्मानजनक व्यवहार होना चाहिए.