लखनऊ. अखिलेश यादव ने जनगणना को लेकर भाजपा सरकार पर हमला बोला है. अखिलेश यादव ने कहा है कि इसीलिए हमारी सबसे बड़ी आपत्ति यही है कि पहले जनगणना कराई जाए फिर महिला आरक्षण की बात उठाई जाए. जो सरकार महिलाओं को गिनना नहीं चाहती है, वो भला उन्हें आरक्षण क्या देगी. महिलाओं के साथ भाजपा और उनके संगी-साथी जो धोखा करना चाहते हैं, महिलाओं के साथ वो छलावा हम नहीं होने देंगे. कुल मिलाकर सरकार से हमारा ये कहना है कि जब तक जनगणना नहीं, तब तक महिला आरक्षण पर बहस करना नहीं.
इसे भी पढ़ें- सपा सत्ता में थी, तब कैसे पूरे दलित समाज की…पंकज चौधरी ने समाजवादी पार्टी पर साधा निशाना, लगाए गंभीर आरोप
आगे अखिलेश यादव ने कहा, गिनती ही गलत होगी तो आरक्षण कैसे सही होगा. अगर किसी काम को करने की सही मंशा होती है, तो शंका नहीं होती है. महिला आरक्षण बिल का तो आधार ही निराधार है. आरक्षण का आधार अगर कुल सीटों का 1/3 (एक तिहाई) है तो इसका मतलब हुआ कि ये गणित का विषय है और गणित का आधार अंक होते हैं, संख्याएं होती हैं, कोई हवा हवाई बात नहीं.
इसे भी पढ़ें- जनता पूछ रही है कि उद्घाटन के फूल… पीपा पुल टूटने को लेकर अखिलेश यादव का करारा तंज, भाजपा से पूछे कई तीखे सवाल
आगे अखिलेश यादव ने कहा, इस तरह के मामले में संख्या का आधार जनसंख्या होती है, जिसका आधार जनगणना होती है. जब महिलाओं की जनसंख्या के लिए 2011 के पुराने आंकड़ों को आधार बनाएंगे तो महिला आरक्षण की आधारभूमि ही गलत होगी, जब भूमि में ही दोष होगा तो सच्ची फसल कैसे उगेगी.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

