लखनऊ. डिप्टी मैनेजर हर्षित मिश्रा की मां ने डीएम और एसपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उनका आरोप है कि मारने वाले सब ठाकुर हैं और उनकी अधिकारियों से सांठगाठ है. जिसे लेकर अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कानून व्यवस्था पर प्रश्न चिन्ह लगाया है. उनका कहना है कि जाति के अधिकारियों की तैनाती कर स्वजातीय माफ़ियाओं और अपराधियों को संरक्षण दिया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें- पड़ गए न लेने के देने! लाठी से कूचकर युवक ने सांप को मारा, फरार आरोपी की तलाश में खाकी, मामला जानकर रह जाएंगे हैरान

अखिलेश यादव ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, मां कहती हैं, ‘मेरे बेटे ने अपनी जान बचाने के लिए पहले ही डीएम, एसपी और विधायक से गुहार लगाई थी, लेकिन कहीं सुनवाई नहीं हुई.’ माँ कहती है, ‘आरोपी, पुलिस और प्रशासन – सब सत्ता स्वजातीय अपनी जाति के संरक्षण में खड़े रहे, इसलिए कोई कार्रवाई नहीं हुई और मेरा बेटा मारा गया’.

इसे भी पढ़ें- BJP ने बेईमानी करके बनाई है सरकार..! 2027 चुनाव को लेकर अखिलेश यादव का सबसे बड़ा दावा, जानिए ऐसा क्या कह दिया?

आगे उन्होंने कहा, आज उत्तर प्रदेश के हर जिले और गाँव में यह चर्चा आम है कि जातीय पक्षपात के चलते अपने ही जाति के अधिकारियों की तैनाती कर स्वजातीय माफ़ियाओ और अपराधियों को संरक्षण दिया जा रहा है. इसी माहौल का नतीजा है कि जौनपुर में एक ट्रक ड्राइवर को गर्दन पर पैर रखकर मार दिया जाता है और दो लोगों को बदायूं में गोली मार दी जाती है. अब PDA जाग चुका है. वह जातीय अन्याय और अपराध का जवाब देगा. ’पीडीए’ अब ‘पीड़ा, दमन, अन्याय’ और नहीं सहेगा.

इसे भी पढ़ें- सड़क पर जिंदगी का सफर खत्मः स्लीपर बस को डंपर ने मारी ठोकर, 50 यात्रियों का हाल देख चीख पड़े लोग