लखनऊ. भारत और अमेरिका के बीच हुई ट्रेड डील को लेकर अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर करारा हमला बोला है. अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने देश के सामने खतरा पैदा कर दिया है. सरकार ने अमेरिका को पांच सौ बिलियन डालर का व्यापार दे दिया है. खेती-बाड़ी दे दी. भाजपा देश का बाजार और अर्थव्यवस्था दूसरे देशों के हाथों में दे रही है. इससे हमारा किसान बर्बाद हो जाएगा. खेती खतरे में पड़ जाएगी. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को कोई खतरा नहीं है. खतरा भाजपा ने देश के किसानों के सामने खड़ा कर दिया है.

इसे भी पढ़ें- UP में कोई सेफ नहीं! बीच हाइवे पर बंदूक की नोंक पर सर्राफा कारोबारी से लूट, 3 किलो चांदी और 9 लाख कैश ले उड़े लुटेरे, यही है जीरो टॉलरेंस?

अखिलेश यादव ने कहा, मतदाता सूची के एसआईआर को लेकर कहा कि एसआईआर बहुत महत्वपूर्ण है. भाजपा के लोग नई पीढ़ी से घबराए हुए हैं. नई पीढ़ी का युवा नौकरी और रोजगार चाहता है. भाजपा युवाओं को नौकरी और रोजगार नहीं दे पा रही है, इसीलिए जनता को एसआईआर और वोटर लिस्ट में उलझाएं हुए हैं. कभी वोट काटते हैं और कभी वोट जोड़ते हैं. अपने माध्यम से शिकायत करा देते हैं. कई लोग पकड़े गए हैं जिनके फार्मों पर दस्तखत नकली है. ये लोग अल्पसंख्यकों का वोट काटने के लिए फर्जी दस्तखत के फार्म भरवा रहे हैं. भाजपाइयों द्वारा पीडीए के वोट काटने के लिए हर दिन बड़ी संख्या में फार्म 7 के भरने के साबूत मिल रहे है.

इसे भी पढ़ें- गद्दार पर मचा गदर : रायबरेली में मंत्री दिनेश के पोस्टर पर पोती गई कालिख, अराजक तत्वों ने काले रंग से लिखा ‘गद्दार’, सियासी माहौल गर्म

अखिलेश यादव ने कहा कि कन्नौज में सपा सरकार में बहुत काम हुए है. जनता चाहती है इजाज अच्छा मिले, बिजली सस्ती मिले. नौकरी रोजगार मिले और अच्छी सड़के मिले. हम लोग जनता की सेवा करेंगे. सरकार आने पर और काम करेंगे. उन्होंने कहा कि टेनिस क्रिकेट का खेल किसी उम्र के लोग खेल सकते हैं. इसे बच्चे भी खेल सकते है. सब लोग खेल सकते हैं. सपा सरकार बनने पर कन्नौज के तिर्वा में देश का बेहरतीन स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स बनाएंगे. कन्नौज में बड़े मैच कराएंगे. लखनऊ में जब-जब अन्तर्राष्ट्रीय मैच होगा तो कन्नौज के लोगों और नौजवानों को ले जाकर मैच दिखाएंगे.

इसे भी पढ़ें- ‘PM मोदी देश में मुसलमानों से दूरी बनाते हैं, लेकिन विदेशों में…’, संजय यादव का तीखा हमला, ‘एप्सटीन फाइल’ का जिक्र कर कह दी बड़ी बात

अखिलेश यादव ने विवादित फिल्म के लिए भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि फिल्म बनने के बाद ओटीटी से परमीशन भाजपा सरकार ने दी होगी. ओटीटी तो भाजपा सरकार का ही है, उसने परमीशन दी. अगर किसी ने कोई फिल्म या सीरियल बनाया है तो सरकार से उसकी अनुमति ली होगी. सरकार ने अनुमति कैसे दे दी?