लखनऊ. अखिलेश यादव ने विधायकों की बैठक को सम्बोधित करते हुए भाजपा से सभी को सावधान रहने की हिदायत दी. इस दौरान उन्होंने कहा, 2027 के चुनाव का समय कम है. पूरी तैयारी से करो या मरो की भावना के साथ हमें समाजवादी सरकार बनाने का रास्ता प्रशस्त करना है. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र, भाईचारा, सामाजिक सद्भाव के लिए भाजपा को सत्ता से हटाना समय की मांग है. भाजपा सौ फीसदी असत्य के मार्ग पर है. भाजपा अपराधियों का गैंग है. भाजपा का स्वस्थ राजनीति से कोई सरोकार नहीं है.
इसे भी पढ़ें- रफ्तार ने रौंद दी जिंदगी : निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे पर कार ने 7 लोगों को कुचला, 4 की मौत, 3 घायल
आगे अखिलेश यादव ने कहा, 2027 का विधानसभा चुनाव बहुत महत्वपूर्ण है. भाजपा षड्यंत्र करने से बाज नहीं आएगी. भाजपा के पास संसाधन बहुत है. फिर भी भाजपा पीडीए से घबड़ाई हुई है. उत्तर प्रदेश से भाजपा सरकार की विदाई का असर भाजपा की केन्द्र सरकार की बेदखली तक जाएगा. भाजपा राज में विकास के नाम पर जनता को सिर्फ धोखा मिला है. बच्चों को चॉकलेट और जनता को झुनझुना यही मुख्यमंत्री जी का उत्तर प्रदेश को झांसा है. वह प्रधानी का चुनाव भी टाल सकते हैं. जनता के बीच से भाजपा के झूठ का पर्दाफाश होना चाहिए. यूपी के बजट का इस्तेमाल जनता के लिए नहीं होता है.
इसे भी पढ़ें- ऐसी क्या वजह थी? खुद को खत्म करने चली 19 साल की लड़की, डीजल डालकर किया आग के हवाले, 55 प्रतिशत झुलसी
आगे अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा राज में अर्थव्यवस्था पूरी तरह चौपट हो गई है. डब्लूटीओ समझौते के बाद बाजार खुला था. उस पर गलत प्रभाव पड़ेगा. अमेरिका से अब जो समझौता हुआ है, उससे तो कृषि क्षेत्र बहुत बुरी तरह प्रभावित होगा. गाय का दूध, शहद अमेरिका से आएगा. भारत का बाजार बर्बाद हो जाएगा. छोटे कृषक और लघु मध्यम उद्योगो पर संकट घिरेगा. उपभोक्ता की दिक्कते बढ़ जाएंगी.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें


