लखनऊ. अखिलेश यादव ने किसानों के मुद्दे पर भाजपा पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा, भाजपा सरकार में किसान उपेक्षा का शिकार है. असमय बारिश, आंधी और ओलावृष्टि से प्रदेश भर में किसानों को भारी नुकसान हुआ है. कई जिलों में गेहूं की फसल चौपट हो गई. पूरब से पश्चिम तक किसानों की गेहूं, सरसों और अन्य फसलें खराब हो गई. मैनपुरी, कन्नौज, बाराबंकी, सीतापुर, हाथरस, अयोध्या, मेरठ, पीलीभीत, मथुरा, हरदोई, सोनभद्र, श्रावस्ती समेत प्रदेश के कई अन्य जिलों में किसानों का गेहूं भीग गया. फसल गिर कर बर्बाद हो गई, लेकिन सरकार ने अभी तक किसानों को कोई मुआवजा और मदद नहीं दी.

इसे भी पढ़ें- UP में योगी’राज’ या ‘गुंडाराज’! दिनदहाड़े युवती को उठा ले गए बदमाश, शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं कर रही पुलिस, सिर्फ कागजों में सुशासन और जीरो टॉलरेंस?

आगे अखिलेश यादव ने कहा, मुख्यमंत्री जी से लेकर मंत्री तक ने थोथी घोषणाएं और हवाई सर्वेक्षण कर अपने कर्तव्य की इतिश्री कर ली. सरकारी मदद के नाम पर अभी तक किसानों के हाथ कुछ नहीं आया. फसलें खराब होने से किसान दाने-दाने के लिए परेशान है. किसान बेबस और निराश है. एक तरफ बढ़ती लागत और दूसरी ओर मौसम की मार ने किसानों के सामने संकट पैदा कर दिया है. भाजपा का चरित्र ही किसान विरोधी है.

इसे भी पढ़ें- UP में कानून है भी या नहीं! अराजक तत्वों ने बाबा साहेब की तोड़ी मूर्ति, लोगों का फूटा गुस्सा, जांच में जुटी खाकी

आगे अखिलेश यादव ने कहा, किसानों को लेकर झूठा दावा करती है. किसानों के गेहूं की खरीद नहीं हो रही है. फसल की सही कीमत भी नहीं मिल रही है. आलू किसानों को उसकी कीमत नहीं मिली. आलू किसानों को भारी नुकसान हुआ. भाजपा किसानों के प्रति हमेशा बैर भाव रखती है. भाजपा सरकार ने मंडियों को बर्बाद कर दिया. समाजवादी सरकार में किसानों के लिए अनाज, आलू और अन्य फसलों के लिए मंडियां बनाई जा रही थी, भाजपा ने काम रोक दिया. भाजपा उद्योगपतियों के लिए काम करती है. उन्हीं के पक्ष में फैसले करती है. भाजपा ने किसानों को कहीं का नहीं छोड़ा. प्रदेश का किसान 2027 में भाजपा को सत्ता से हटाकर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की अपनी सरकार लाएगा.