लखनऊ. सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने पांच राज्यों की चुनावी डेट ऐलान होने के बाद चुनाव आयोग, भाजपा और प्रशासन पर करारा तंज कसा है. उन्होंने कहा, चुनाव आयोग निष्पक्ष चुनाव कराए. भाजपा की कठपुतली की तरह काम न करें. एसआईआर में देखा गया है कि चुनाव आयोग, भाजपा और प्रशासन एक हो गया था. यह चुनाव लूटने की तिकड़ी थी. एसआईआर में बड़े पैमाने पर धांधली की साजिश हुई. ये सब मिलकर वोट कटवाना चाहते थे. हम पीड़ित, दुःखी, अपमानित लोगों को एकजुट कर रहे हैं. हमने पीडीए बनाया है. सब लोग मिलकर काम करें. उसी से सम्मान और हक मिलेगा.
इसे भी पढ़ें- यूपी वालों जरा संभलकर! गर्मी के बीच 40 जिलों में बरसेंगे मेघ, ओले और वज्रपात को लेकर भी अलर्ट जारी, जानिए कहां-कहां होगी बारिश
आगे अखिलेश यादव ने कहा, भाजपा राजनीतिक दल नहीं गैंग है. भाजपा ने पूज्य शंकराचार्य जी को प्रयागराज माघ मेला में गंगा जी में स्नान नहीं करने दिया. शंकराचार्य जी को अपमानित किया. झूठे मुकदमें में फंसाने का षडयंत्र किया. समाजवादी सरकार ने आगरा में छत्रपति शिवाजी के नाम पर सबसे बड़ा म्यूजियम बना रही थी. भाजपा सरकार ने उसे रोक दिया. समाजवादी सरकार 300 करोड़ का म्यूजियम बना रही थी, महाराष्ट्र के लोगों को भी एक हजार करोड़ रुपए देकर मदद करनी चाहिए. समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर एक हजार एकड़ का पार्क छत्रपति शिवाजी के नाम से बनाएंगे.
इसे भी पढ़ें- सेल्फी हो जाए… बार बार प्रयास कर रहे बच्चे पर पड़ी योगी की नजर, भीड़ से अपने पास बुलाया, पूरी की छात्र की इच्छा
उन्होंने कहा कि आज हम समाजवादी लोग मान्यवर कांशीराम जी को याद कर रहे हैं. समाजवादी पार्टी समय-समय पर सभी पीडीए महापुरूषों को याद करती है. बहुजन समाज को जगाने में मान्यवर कांशीराम जी का बहुत बड़ा योगदान है. मान्यवर कांशीराम जी बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के रास्ते पर चले, लोगों को हक और न्याय दिलाने के लिए लड़ाई लड़ी. हम सब चाहते हैं कि मान्यवर कांशीराम जी को भारतरत्न मिले.
इसे भी पढ़ें- सिलेंडर सार्टेज पर सियासतः केशव मौर्य को अखिलेश यादव की देशभक्ति पर संदेह, डिप्टी CM ने सपा सुप्रीमो को लेकर दिया बड़ा बयान
समाजवादी पार्टी बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी के बताए रास्ते और डॉ. राममनोहर लोहिया के विचारों पर चलकर लोगों को जोड़कर आने वाले 2027 के विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश से भाजपा का सफाया करेंगे. पश्चिम बंगाल में हम ममता बनर्जी जी का समर्थन कर रहे हैं. हम चाहते हैं कि वे फिर मुख्यमंत्री बने.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

