लखनऊ. सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा दावा किया है. उनका दावा है कि 2027 में यूपी में भाजपा का सफाया होने वाला है. उन्होंने कहा लोकसभा चुनाव में बहुत सारे लोकसभा क्षेत्रों में बेईमानी नहीं हुई होती तो दिल्ली में भाजपा की सरकार नहीं बनती. भाजपा ने उत्तर प्रदेश में बेईमानी करके सरकार बनाई. भाजपा 2022 का विधानसभा चुनाव भी हार गयी थी, लेकिन बेईमानी करके सरकार बना ली थी. 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा का सफाया हो जाएगा.
इसे भी पढ़ें- UP में चली तबादला एक्सप्रेसः योगी सरकार ने 7 IAS अफसरों को किया इधर से ऊधर, जानिए किसे मिली कहां की जिम्मेदारी…
आगे अखिलेश यादव ने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव से हमने सीख ली. समाजवादी पार्टी ने पीडीए के नारे के तहत पीड़ित, दुखी और अपमानित लोगों को एकजुट किया. 2024 के लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन समाजवादी पार्टी-कांग्रेस सबसे ज्यादा सीटे जीती. भाजपा ने लोगों को दुखी किया, पीड़ित और अपमानित किया. इसका परिणाम रहा कि भाजपा अयोध्या की लोकसभा सीट भी हार गई. भाजपा सरकार के लोग सौहार्द नहीं पसंद करते है. इनकी गलत नीतियों के कारण आज भारत के लोग खतरे में है. हमारे देश की पहचान संतों और नारियों के सम्मान की रही है. भारत की संस्कृति मिली-जुली है. भाजपा ने इसे नुकसान पहुंचाया है.
इसे भी पढ़ें- स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने सरकार से पूछा- एक आतंकवादी को शंकराचार्य बनाकर संरक्षण क्यों दे रहे हो? अधोक्षजानंद को केरल से भगाए जाने का सुनाया किस्सा
उन्होंने ये भी कहा कि प्रदेश में 403 विधानसभा क्षेत्र हैं. अब यूपी विधानसभा चुनाव में 403 दिन से भी कम समय बचा है. भाजपा को उत्तर प्रदेश सरकार के दस साल और दिल्ली सरकार के 12 साल कुल मिलाकर जनता को 22 साल का हिसाब देना होगा. हम लोग जो कानून के राज की स्थापना की लड़ाई लड़ रहे हैं, उसे सामाजिक न्याय के राज की स्थापना तक ले जाना हैं. आज संविधान खतरे में है. जो पीडीए के लोग हैं, पीड़ित हैं, वे महसूस करते है कि संविधान उनके जीवन में बहुत महत्वपूर्ण है. संविधान ही उनकी रक्षा करता है. अब पीडीए की जिम्मेदारी है कि वे संविधान की रक्षा करें. आज की सत्ता में बैठे लोगों ने हम सब के लिए खतरा पैदा किया है. पूज्यनीय शंकराचार्य जी को भी अपमानित किया.
इसे भी पढ़ें- इफ्तार के जरिए वोट बैंक में इजाफा! सपा के वोटबैंक पर सेंध लगाने का प्रयास, इफ्तार पार्टी के बहाने मुस्लिम वोटरों को लुभा रही भाजपा
अखिलेश यादव ने कहा कि शंकराचार्य जी पर शंका नहीं किया जा सकता है. आज शंकराचार्य जी को झूठा फंसाया जा रहा है. उनके खिलाफ साजिश हो रही है. षडयंत्र हो रहा है. भाजपा सरकार सनातन को बदनाम करने वाली सरकार है. इस सरकार में भ्रष्टाचार के सारे रिकॉर्ड टूट गए हैं. आज ही कानपुर से खबर है कि पुलिस वाले गांजा बिकवा रहे थे. लखनऊ में एक करोड़ का गांजा पकड़ा गया. सरकार एक ट्रिलियन अर्थव्यवस्था की बात करती है, उधर मुख्य नगरी और प्रधान नगरी में बड़े पैमाने पर गांजा पकड़ा जा रहा है. कानपुर में पुलिस की वर्दी में गांजा बेंचा जा रहा था.
इसे भी पढ़ें- LPG गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी और जमाखोरी करने वाले सावधान हो जाओ… सीएम योगी ने जारी किया ये फरमान, मुनाफाखोरी की तो खैर नहीं
उन्होंने ये भी कहा कि कानपुर में एक पुलिस वाले के पास सौ करोड़ का हिसाब किताब मिला. वाराणसी एयरपोर्ट पर 25 करोड़ का गांजा पकड़ा गया. कुछ ही दिन पहले लखनऊ एयरपोर्ट पर 6 करोड़ का गांजा पकड़ा गया. आजमगढ़, शाहजहांपुर, बाराबंकी, लखनऊ हर जगह गांजा पकड़ा जा रहा है. जबसे भाजपा सरकार आई है, तब से गांजा बहुत पकड़ा जा रहा है. यह गांजा कहां जा रहा है. सपना एक ट्रिलियन इकानामी का दिखाया जा रहा है. लखनऊ समेत प्रदेश के सभी बड़े शहर जाम में फंसे हैं. सड़कों पर कूड़ा है. सफाई की व्यवस्था नहीं है. अस्पतालों का बुरा हाल है. मरीजों को इलाज नहीं मिल पा रहा है. इस सरकार ने 102 और 108 एम्बुलेंस सेवाओं को बर्बाद कर दिया.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

