लखनऊ. अखिलेश यादव ने गिरता रुपया, गैस की किल्लत और युद्ध की वजह से बढ़ती मंहगाई को लेकर भाजपा पर निशाना साधा है. अखिलेश यादव ने कहा है कि गिरने के मामले में रुपये और भाजपा की छवि के बीच ज़बरदस्त मुक़ाबला चल रहा है.
जैसे-जैसे भाजपाई लोगों के कांड-कुकर्मों और भ्रष्टाचार का पर्दाफाश हो रहा है, वैसे-वैसे भाजपाई छवि और भी नीचे गिरती जा रही है.
इसे भी पढ़ें- पति-पत्नी, 2 मासूम और मौत का खेलः एक परिवार के 4 लोगों की घर पर मिली लाश, जानिए एक झटके में कैसे उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार
आगे अखिलेश यादव ने कहा, भाजपाइयों और उनके संगी-साथियों के खुलासे तो हो रहे हैं लेकिन इस्तीफ़े नहीं. भाजपा में हमेशा नैतिक दिवालियापन रहा है, अब तो वो पराकाष्ठा पर है. भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण देश की अर्थव्यवस्था और आम जनता संकट में फंस गई है. रुपए की कीमत लगातार गिरती जा रही है. महंगाई बढ़ती जा रही है. रसोई गैस सिलेंडर लिए देश में जगह-जगह लाइन दिख रही है. युद्ध के कारण आए ऊर्जा संकट को लेकर इस सरकार में कोई तैयारी नहीं की.
इसे भी पढ़ें- ‘PDA में A का मतलब अतीक, आतंकवाद और…’, संगीत सोम का अखिलेश पर बड़ा हमला, कहा- मायावती की हत्या की साजिश तक रची गई
आगे अखिलेश यादव ने ये भी कहा कि भाजपा सरकार देश की जनता को गुमराह करती रही. भाजपा सरकार में देश की विदेश नीति विदेशी तय कर रहे हैं. भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है, लेकिन युद्ध से पैदा हुए वैश्विक संकट में सरकार तमाशाई बनी रही. इस विनाशकारी लड़ाई का असर हमारी अर्थव्यवस्था के साथ-साथ आम जनता पर पड़ रहा है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

