लखनऊ. सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने विकासकार्यों में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए जमकर निशाना साधा है. उन्होंने कहा, भाजपा सरकार के नाम विकास का एक भी काम दर्ज नहीं है. भाजपा का काम घोटाला करना ही रह गया है. भाजपा राज में भ्रष्टाचार चरम पर है. लोग मंहगाई और बेरोजगारी से परेशान है. लोग भाजपा को सत्ता से हटाने के लिए बेसब्री से 2027 के विधानसभा चुनाव का इंतजार कर रहे हैं. भाजपा की सरकार जाने के बाद ही संविधान और लोकतंत्र बहाल होगा.

इसे भी पढ़ें- जिंदा जल गई जिंदगियांः कपड़ा कारोबारी के मकान में आग से लगने से 6 लोगों की जलकर मौत, 2 की हालत नाजुक

अभी कोंच में दो महीने भी नहीं बीते थे कि 23 लाख रूपये से बनी सीसी रोड उखड़ने लगी. महोबा के उखरा गांव में बनते ही सड़क की पर्ते उधड़ने लगी. इस सड़के के बनने पर 35 लाख रूपये खर्च का बजट है. पानी की टंकिया बनते ही भरभरा कर गिरने लगती है. भ्रष्टाचार में लिप्त जब कोई काम अपने हाथ में लेंगे तो उसका बर्बादी पहले से तय मानी जानी चाहिए.

भाजपा राज में गड्ढ़ों का भी रिकार्ड बना है. कई बार दावे किए गए कि सड़कें गड्ढ़ा मुक्त होगी गड्ढे तो भरे नहीं गए उनके नाम पर बजट के वारे न्यारे अवश्यक हो गए. आज गड्ढ़ों में सड़क वाली स्थिति है. इन गड्ढ़ों की वजह से आए दिन दुर्घटनाएं हो रही है. कई मासूमों की जान डूबने से हो चुकी है. आगे आने वाले गड्ढों की वजह से कई वाहन सवार भी इनमें गिरकर चोटे खा चुके हैं या अपनी जान गवां बैठे हैं.

इसे भी पढ़ें- चढ़ रहा पारा, बढ़ रही मुसीबतः प्रदेश के कई जिलों में तापमान पहुंचा 30 डिग्री के पार, जानिए आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम का हाल

उत्तर प्रदेश में चारों तरफ हाहाकार मचा है. नौजवानों को नौकरियां नहीं मिल रही है. नौकरी मांगने पर लाठियां बरसती है. परीक्षाओं के होते ही उनके परिणामों पर या तो रोक लग जाती हैं या परीक्षाएं रुक जाती हैं. शिक्षकों का सम्मान नहीं भाजपा राज में आए दिन अपमान का सामना करना पड़ रहा है. व्यापारी परेशान है, उनपर नए-नए कानून रोज सौंपे जा रहे है.

कानून व्यवस्था के हालत तो और ज्यादा चिंतनीय है. हिरासत में मौतों में भारत नम्बर एक पर है. महिला सिपाही तक थानों सुरक्षित नहीं. महिलाओं और बच्चियों को दुष्कर्म की घटनाओं से अपमानित होना पड़ रहा है. लूट और छेड़छाड़ की घटनाएं कम नहीं हो रही है. भाजपा सरकार ने प्रदेश की शिक्षा-स्वास्थ्य को बर्बाद कर दिया है. सरकारी स्कूलों में बच्चों की संख्या घटती जा रही है. अस्पतालों में न दवा है और नहीं इलाज है. बस झूठे आंकड़ों और मनगढ़ंत दावों के बल पर ही भाजपा सरकार चल रही है. भाजपा भूमाफियों की अवैध गतिविधियों की संरक्षक हैं भाजपा की डबल इंजन सरकारें हर मोर्चे पर विफल है.