लखनऊ. अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत कन्नौज रेलवे स्टेशन को गोरखपुर रेलवे स्टेशन के मॉडल पर विकसित किया जाएगा. यहां यात्रियों को विश्व स्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी. कुल 17 करोड़ की लागत से कन्नौज रेलवे स्टेशन का कायाकल्प किया जाएगा, जिसकी जानकारी बजट पेश करते हुए सुरेश खन्ना ने दी थी. अब सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर करार व्यंग कसा है. अखिलेश यादव ने टेंडर यूपी के ठेकेदार को ही देने की बात कही.
इसे भी पढ़ें- शादी कम, साजिश ज्यादा! विदाई से पहले किन्नरों ने खोली दूल्हे की पोल, सुनते ही दुल्हन पक्ष के उड़ गए होश, फिर जो हुआ…
अखिलेश यादव ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, अयोध्या में जो रेलवे स्टेशन की दीवार गिरी थी वो किस मॉडल पर बनी थी, भाजपा के ‘भ्रष्ट मॉडल’ पर? बनते ही गिर जाने वाली पानी की टंकी थोड़ी दूर बनाइएगा. छत ऐसी बनाइएगा कि नीचे छतरी लेकर न खड़ा होना पड़े. एप्रोच रोड की परत न उखड़े. लिफ़्ट-एस्केलेटर लगे तो चले भी.
इसे भी पढ़ें- ‘मुझे नीले ड्रम में नहीं जाना’…पत्नी को भतीजे के साथ इश्क लड़ाते पति ने रंगेहाथों पकड़ा, फिर डर के मारे दोनों की करा दी शादी
आगे अखिलेश यादव ने ये भी कहा कि कमीशनख़ोरी से बचाइएगा. वेटिंग एरिया सच में अच्छा बनाइएगा, ट्रेनो का कई घंटों तक कोई अता-पता नहीं रहता है. पार्किंग को अपने भाजपाई गुंडागर्दी टैक्स से बचाइएगा. कन्नौज में तो कम से कम ऐसे टॉयलेट बनाइएगा-चलाइएगा, जो सुगंधित हों. ठेकेदार यूपी का ही रखिएगा, जिससे वो कहीं भाग न सके.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें


