लखनऊ. अखिलेश यादव ने भाजपा पर जांच एजेंसियों और एसआईआर प्रक्रिया में गड़बड़ियों का आरोप लगाते हुए निशाना साधा है. अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा जब मुद्दों से हारती है तब संस्थाओं के पीछे छिपकर हमले करती है. भाजपा संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही है. वह ईडी, सीबीआई, इनकम टैक्स के नाम पर बेनकाब हो चुकी है.
भाजपा ने फर्जी दस्तखत से वोट कटवाने की साजिश की. समाजवादी पार्टी का वोट कटवाने के लिए फर्जी हस्ताक्षरों से बड़े पैमाने पर फार्म 7 भरे गये. समाजवादी पार्टी ने शिकायत की लेकिन चुनाव आयोग ने कोई कार्रवाई नहीं की. जो व्यक्ति दस्तखत नहीं कर सकता भाजपा के लोगों ने उसके फर्जी साइन किए, लेकिन किसी पर कोई कार्रवाई नहीं हुई.
इसे भी पढ़ें- शर्म आनी चाहिए योगी सरकार को! जिला अस्पताल के बाहर तड़पती रही गर्भवती, भर्ती करने के बदले मांगे 50 हजार, यही है ‘बाबा’ की विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सुविधा?
आगे अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा झूठे वादे करती है. वह अपना घोषणा पत्र पलट कर कभी नहीं देखती है. भाजपा ने किसानों की आय दोगुना करने का वादा किया था, महंगाई कम करने की बात की थी, लेकिन कोई वादा पूरा नहीं किया. भाजपा के लोग झूठे वादे करते हैं. पूरे देश में किसान की आय कहीं नहीं बढ़ी. उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने देश को विश्व गुरु होने का सपना दिखाया था, लेकिन वैश्विक संकट और युद्ध काल के दौरान सरकार और प्रधानमंत्री जी ने मौका खो दिया. अगर प्रधानमंत्री जी इजरायल दौरे के बाद अपने देश वापस लौटते समय ईरान में उतर गये होते तो आज दुनिया उन्हें विश्वगुरू के रूप में मान लेती.
इसे भी पढ़ें- योगी जी बच्चों का भविष्य है, खिलौना नहीं! UP में शत-प्रतिशत पुस्तक वितरण का दावा झूठा, कई स्कूलों में अब तक नहीं मिली किताबें, इसे सुशासन कहें या ‘कुशासन’?
आगे अखिलेश यादव ने महिला आरक्षण को लेकर कहा कि भाजपा महिलाओं के साथ न्याय नहीं कर रही है. जब एक तिहाई आरक्षण की बात हो रही है तो इसका मतलब गिनती की बात हो रही है. महिलाओं का आरक्षण 2029 के लोकसभा चुनाव के दौरान लागू होगा तो जल्दबाजी क्या है? आरक्षण का बिल 2011 की जनगणना के आधार पर क्यों लाया जा रहा है? नए जनगणना के आधार पर क्यों नहीं लाया जा रहा है? दरअसल भाजपा महिलाओं को एक बार फिर धोखा देना चाहती है.
2027 में समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश में भाजपा को हरायेगी. फिर राजस्थान में पार्टी को मजबूत किया जाएगा.
इसे भी पढ़ें- बाप, बेटा और खूनी खेलः रॉड से हमला कर पुत्र ने पिता को उतारा मौत के घाट, जानिए आखिर ‘लाल’ क्यों बना जिंदगी का काल
आगे अखिलेश यादव ने कहा कि चुनाव आयोग भाजपा के इशारे पर काम कर रहा है. इसके एक नहीं अनेक उदाहरण है. उत्तर प्रदेश में जितने उपचुनाव हुए उसमें चुनाव आयोग ने भाजपा के इशारे पर काम किया है. जिन बूथों पर भाजपा चुनाव हारती है उस पर दूसरी पार्टी के वोट कटवा देती है. बंगाल में चिह्नित कर बड़े पैमाने पर वोट काट दिए गए. भाजपा कुछ भी कर ले पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी जी फिर ऐतिहासिक रूप से चुनाव जीतेंगी.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

