लखनऊ. अखिलेश यादव ने सीएम योगी पर करारा हमला बोला है. उन्होंने कहा, आज पूज्य शंकराचार्य जी को अपमानित किया जा रहा है. हम शंकराचार्य जी के साथ है. समाज में जो भी भाजपा सरकार के द्वारा पीड़ित, दुःखी और अपमानित किया जा रहा है, पीडीए उसके साथ खड़ा है. उन्होंने कहा कि शंकराचार्य जी को अपमानित करने वालों को पता होना चाहिए कि शंकराचार्य जी शंका से परे होते हैं, जो अधिकारियों के माध्यम से शंकराचार्य जी से प्रमाण पत्र मांग रहे हैं. उन्हें अपने योगी होने का भी प्रमाण पत्र दिखाना चाहिए. भाजपा के लोग जेन जी से घबराए हुए है. एक जेन जी बता रहा था कुछ लोगों के मामले में सीएम का मतलब करप्ट माउथ होता है.

इसे भी पढ़ें- संतान नहीं ‘शैतान’ हैं ये..! बीमार मां को कब्रिस्तान में छोड़ गए कलयुगी बेटे, पूरा मामला जानकर खौल उठेगा खून

अखिलेश यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री बिष्ट जी खिलाड़ी तो है लेकिन वह खेल नहीं खेल पा रहे हैं. उनकी सरकार में भ्रष्टाचार के बड़े-बड़े खेल चल रहे हैं. कई ओवर लोडिंग ट्रक तो एक ही नम्बर के चल रहे हैं. कुछ नम्बरों पर मिट्टी और ग्रीस लगे थे. जबसे भाजपा सरकार आई है, यूपी में गांजा बहुत पकड़ा जा रहा है. आखिर यह गांजा कहां जा रहा है. एक जगह 370 किलो गांजा पकड़ा गया, तो दूसरी जगह 10 करोड का गांजा सील हुआ.

इसे भी पढ़ें- नींद में सुला दी ‘मौत की नींद’: ट्यूबवेल में सो रहे किसान की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या, मर्डर मिस्ट्री सुलझाने में जुटी खाकी

सीएम योगी की भाषा को लेकर अखिलेश यादव ने कहा कि इनकी भाषा ऐसी है, जब मुंह खोला तो बुरा बोला. सभी ने सुना कि विधानसभा के सदन में मुख्यमंत्री ने नेता विरोधी दल माता प्रसाद पाण्डेय को अपमानित किया. उनके और उनके परिवार के बारे में मुख्यमंत्री जी ने जिस तरह की अपमानजनक भाषा बोली उसे सभी ने सुना और देखा. उत्तर प्रदेश में प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग का बजट एक लाख करोड़ रुपये है और ऐसे राज्य के मुख्यमंत्री की भाषा और व्यवहार कैसा है, यह सोचने वाली बात है.

इसे भी पढ़ें- ठेकेदार UP का ही रखिएगा, जिससे… अखिलेश यादव ने कन्नौज रेलवे स्टेशन के कायाकल्प को लेकर भाजपा पर साधा निशाना, जानिए ऐसा क्या कहा?

यूसीसी को लेकर एक सवाल के जवाब में अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा कैम्पस में छात्रों की एकजुटता खत्म करना चाहती थी, वह अपने मकसद में कामयाब हो गई. भाजपा चाहती है कि लोग मंहगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार का सवाल न उठाएं और आपस में लड़ते रहें. भाजपा सोची समझी रणनीति और डिवाइड एंड रूल के तहत छात्र नौजवान को आपस में बांट रही है. भ्रष्टाचार चरम पर है. सड़कों में गड्ढे हैं. अभी एक डेटा आया है. सड़कों में गड्ढ़ों के कारण हुई मौतों में 50 फीसदी से ज्यादा यूपी में हुई हैं. यूपी में सबसे ज्यादा अपराध हो रहे हैं.