लखनऊ. अखिलेश यादव ने भाजपा पर करारा हमला बोला है. भाजपा सरकार में उत्तर प्रदेश में अराजकता है. प्रधानमंत्री जी यूपी से आते हैं. बांदा जेल से बहुत बड़ा स्क्रैप माफिया भाग गया. बड़े माफिया जेल से भाग रहे है. विधायक, मंत्री का अपहरण कर ले इससे बड़ा अराजकता का उदाहरण कहीं नहीं मिलता है. उत्तर प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है. पानी की टंकियां भ्रष्टाचार के भार को नहीं सह पा रही हैं. ढह जा रही है. जैसे पानी भरा जाता है, टंकियां भराभर कर गिर जाती है.

इसे भी पढ़ें- पति है या पापी! युवक ने 1 हजार रुपए में पत्नी का किया सौदा, 2 युवकों ने बनाया हवस का शिकार, हैरान कर देगा पूरा मामला

उन्होंने कहा, संसद का सदन चलाने की जिम्मेदारी भाजपा सरकार की है. सरकार चीन के मुद्दे पर घबरा रही है, क्योंकि भाजपा सरकार में चीन ने जमींने छीनी है. इनके लोगों ने मुनाफा कमाने के लिए चीन से सामान लाना शुरू कर दिया. चीन ने हमारी अर्थव्यवस्था को नीचे बैठा दिया. अभी तक तो चीन से ही सामान आ रहा था, अब अमेरिका से भी आएगा. क्या सरकार बताएगी कि 2014 में देश का क्षेत्रफल क्या था और अब क्षेत्रफल कितना है.

इसे भी पढ़ें- क्या सोचा था बच जाओगे! पुलिस ने 2.5 करोड़ का गांजा किया जब्त, जानिए आखिर कहां से आ रही थी नशे की खेप…

आगे अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार विपक्ष के सवालों का जवाब नहीं देना चाहती है. जो हालात हैं उसमें सवाल पूछने पर कोई भी कार्रवाई हो सकती है. लोग सवाल न पूछे उसके लिए सरकार कुछ भी कर सकती है. संसद में बजट पर चर्चा को लेकर अखिलेश यादव ने कहा कि बजट पर चर्चा होनी चाहिए. अमेरिका से ट्रे़ड डील हुआ है. अब अमेरिका से कृषि उत्पादन आयेंगे. अब हमारा किसान क्या करेगा? भाजपा सरकार ने खेती और किसानी के लिए खतरा पैदा किया है. किसानों को संकट में डाला है.

इसे भी पढ़ें- ‘बेहतर होता कि राज्यपाल…’ बजट सत्र पर गवर्नर के अभिभाषण को लेकर मायावती ने दी प्रतिक्रिया, कहा- सरकार की गलत नीतियों और कार्यकरलापों से लोग त्रस्त

उन्होंने कहा कि कभी भारत ने अपनी अर्थव्यवस्था खोल दी थी, बताया गया था कि गरीब, किसान की तरक्की होगी, लेकिन अगर पीछे मुड़कर देखें तो पता चलता है कि गरीब और गरीब हुआ है. भाजपा सरकार ने अब तो पूरा बाजार ही विदेशियों के लिए खोल दिया है. अब जानवर का फीड भी बाहर से आएगा. अगर ऐसा होगा तो झांसी में बने ग्रास और फॉडर रिसर्च इंस्टीट्यूट का क्या होगा. सोयाबीन का तेल भी अमेरिका से आयेगा. इस सरकार ने देश का पूरा बाजार विदेशियों को सौंप दिया है.