लखनऊ. सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने भाजपा और चुनाव आयोग पर निशाना साधा है. अखिलेश यादव ने कहा, चुनाव आयोग भाजपा के इशारे पर काम कर रहा है. यह बात पूरा देश जानता है. भाजपा फर्जी तरीके से प्रिन्टेड फार्म 7 के जरिए फर्जी दस्तखत से वोट कटवा रही थी. समाजवादी पार्टी के नगर अध्यक्ष के फर्जी दस्तखत से समाजवादी पार्टी के वोटरों का नाम कटवाने की साजिश हुई. समाजवादी पार्टी ने चुनाव आयोग में इसकी शिकायत की, लेकिन आयोग ने दोषियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की.

इसे भी पढ़ें- तस्करी का खेल हुआ फेलः ट्रेन से 6 बच्चों को गुजरात ले जा रहा था तस्कर, जानिए फिर कैसे धरा गया शातिर…

आगे अखिलेश यादव ने कहा कि जब विधानसभा चुनाव होता है, जिस राज्य में भाजपा की सरकार नहीं होती है तो वहां डीजीपी, चीफ सेक्रेट्री और अन्य अधिकारी हटा दिए जाते हैं, लेकिन जिस राज्य में भाजपा की सरकार रहती है, वहां कोई अधिकारी नहीं हटाया जाता है. यूपी में भाजपा की सरकार के दौरान चुनाव में कभी डीजीपी और अन्य अधिकारी नहीं हटाए जाते हैं, जिन अधिकारियों के परिवार के लोग चुनाव लड़ रहे थे उन्हें भी नहीं हटाया था.

इसे भी पढ़ें- अब मौज नहीं, सजा मिलेगी: खाकी को गच्चा देकर हत्यारा काट रहा था फरारी, जानिए 10 साल बाद पुलिस ने शातिर को कैसे दबोचा…

आगे अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने अयोध्या में उपचुनाव के दौरान जिन अधिकारियों ने समाजवादी पार्टी को चुनाव हराया था, हमने उनकी लिस्ट जारी की थी, लेकिन उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई. भाजपा के लोग अफवाहजीवी है. ये झूठ बोलते हैं. बड़े-बड़े दावे करते हैं, लेकिन लोगों को खाना बनाने के लिए रसोई गैस सिलेण्डर नहीं दे पा रहे हैं. जनता में आक्रोश है. लोग लाइनों में लगे हैं. दिक्कतें और परेशानियां झेल रहे हैं, उसके बाद भी भाजपाई बेशर्मी से झूठ बोल रहे हैं कि गैस की कोई कमी नहीं है. उन्होंने कहा कि जो सब कुछ लाने का दावा करते हैं, वो राम रसोई को चलाने के लिए सिलेण्डर नहीं ला सकते क्या? पूरे देश में रसोई गैस संकट के लिए भाजपा जिम्मेदार है.

इसे भी पढ़ें- UP में ‘बिकाऊ’ सिस्टम! विधायक के रिश्तेदार ने जमीन कब्जा किया तो नहीं हो रही कार्रवाई, न्याय के ठोकरें खा रहा परिवार, जीरो टॉलरेंस सिर्फ ‘जुमला’ है?

पुलिस भर्ती में आए विवादित सवाल को लेकर अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा जानबूझ कर यह सब कराती है, फिर दूसरों को बदनाम कराती है. भाजपा के पास एक टीम है, जिसे वह पैसे देती है और दूसरों को बदनाम करती है. क्या ब्राह्मण समाज को कोई इस तरह से बदनाम कर सकता है? यह पहली बार नहीं हुआ है, जिन्हें हाता नहीं भाता, वे इस तरह का काम कई बार कर चुके हैं. भाजपा सरकार ने पूज्यनीय शंकराचार्य जी को भी अपमानित किया. बदनाम करने का षड्यंत्र किया. भाजपा ने सनातन का अपमान किया, अधर्म किया.