लखनऊ. सपा सुप्रीमो अखिलेश ने चुनाव आयोग और भाजपा की भूमिका सवाल खड़े करते हुए करारा हमला बोला है. अखिलेश यादव ने कहा है कि अब तो उल्टा ये कहना पड़ेगा कि चुनाव आयोग का कोई झंडा हो तो वो भाजपाइयों के घर पर लगा दे. उन्होंने कहा कि अब बस यही बचा है कि चुनाव आयोग भाजपाइयों के घर पर बूथ बना दे और भाजपाइयों को पीठासीन अधिकारी. क्या चुनाव आयोग ने भाजपा को ठेके पर अपना काम दे दिया है या भाजपा ने चुनाव आयोग को संविदा पर रख लिया है.

इसे भी पढ़ें- मोहब्बत के लिए मौत का खेलः चाकू से गला रेतकर देवर ने भाभी की छीनी सांसें, जानिए हत्या के पीछे की हैरान कर देने वाली दास्तां

आगे अखिलेश यादव ने कहा कि प्रशासनिक पर्यायवाची कोश में ‘चुनाव आयोग’ को ‘भाजपा’ के पर्यायवाची के रूप में जोड़ देना चाहिए. भ्रष्ट-भाजपा शासनकाल में आश्चर्य ये नहीं है कि सरेआम वोट काटने-बढ़ाने का अपराध हो रहा है, आश्चर्य ये है कि संवैधानिक संस्थाओं को ये नज़र नहीं आ रहा है.

इसे भी पढ़ें- ‘भाजपा और उनके सहयोगी अपराधियों की…’, BLO के पति से मारपीट मामले में अखिलेश यादव का हमला, सर्वोच्च न्यायालय से कर दी बड़ी मांग

अखिलेश यादव ने आगे कहा, आज वोट छीनने वाले कल को जनता का बाकी सब भी छीन लेंगे. बाकी सब में भाजपाई भी शामिल होंगे, कोई बचेगा नहीं. भाजपाई भी याद रखें, ठगों का रिश्ता, सिर्फ ठगी से होता है और किसी से नहीं. इस कहते हैं, अंधेर नगरी, चौपट आयोग.