लखनऊ. मनरेगा में काम करने वाले मजदूरों का पैसा अब तक न दिए जाने को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर करारा हमला बोला है. कांग्रेस का दावा है कि मनरेगा जॉब कार्ड धारकों के 85 करोड़ का भुगतान बकाया है, जो अब तक गरीब परिवार को नहीं मिला है.

इसे भी पढ़ें- मोहब्बत में मौत भी मंजूर! BF-GF ने फांसी लगाकर दी जान, इलाके में सनसनी, अधूरी LOVE स्टोरी की जांच में जुटी में खाकी

कांग्रेस ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, उत्तर प्रदेश में मनरेगा जॉब कार्ड धारकों के 85 करोड़ रुपये बकाया पड़े हैं. मनरेगा को जमीन पर लागू करने वाले संविदा कर्मचारियों को भी 6 महीनों से वेतन नहीं मिला है. होली का त्योहार सामने है, लेकिन मजदूरों और गरीबों के घर चूल्हा ठंडा है.

इसे भी पढ़ें- पैसों के लिए मौत का खेलः एक युवक ने 4 लोगों को मारी गोली, जानिए जानलेवा वार के पीछे की वजह

आगे कांग्रेस ने कहा, यह कैसी सरकार है जो मंचों से “गरीब कल्याण” का दावा करती है, लेकिन मजदूरों की मेहनत की कमाई तक रोक लेती है? भाजपा सरकार जवाब दे, क्या यही है आपका “सबका साथ, सबका विकास”? कांग्रेस पार्टी मजदूरों, कर्मचारियों और उनके परिवारों के साथ खड़ी है. मेहनतकश का हक दिलाकर रहेंगे.