गोंडा. अपने बयान से सुर्खियों में रहने वाले कैसरगंज के पूर्व सासंद बृजभूषण शरण सिंह एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं. रामनवमी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बृजभूषण शरण सिंह ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा, आज इस देश के अंदर 2 खलनायक हैं. पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण. उनके इस बयान के बाद सियासी गलियारों में हड़कंप मच गया है. कयास लगाए जा रहे हैं कि इस बयान को लेकर बयानों की बाढ़ आने वाली है.
इसे भी पढ़ें- कहीं LOVE का लफड़ा तो नहीं! रात में देवर-भाभी ने जमकर DJ में किया डांस, सुबह एक फंदे में लटकी मिली दोनों की लाश
बता दें कि बृजभूषण शरण सिंह बिहार के बाढ़ विधानसभा क्षेत्र में रामनवमी पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए थे. जहां उन्होंने अपने बयान के जरिए पूर्व सासंद बृजभूषण शरण ने भाजपा पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा, इस देश में आज इस देश के अंदर दो खलनायक हैं. पहला खलनायक मुसलमान और दूसरा खलनायक इस समय सवर्ण हैं. मैं जानता हूं मेरी यह बात गहरी चोट करेगी.
इसे भी पढ़ें- ‘भाजपा हटाओ, सुख-चैन पाओ!’ LPG को लेकर भाजपा पर बरसे अखिलेश, कहा- इनके ‘अवसर’ का असली मतलब है कालाबाजारी करके अकूत दौलत कमाना
आगे उन्होंने अपने बयान को लेकर कहा, मुसलमानों का साथ देने के लिए बीजेपी के अलावा सारी पार्टियां खड़ी है और सवर्णों के साथ कौन सी पार्टी खड़ी है, जरा हमको उसका नाम बता दो! इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने एक सुर में जवाब दिया, कोई नहीं. इस पर बृजभूषण सिंह ने कहा, क्यों हो गए न खलनायक. आगे उन्होंने एक शेर पढ़ते हुए कहा, इतने गहरे घाव कहां से आए होंगे, लगता है तुमने भी दोस्त बनाए होंगे. अब उनके बयान का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

