लखनऊ. सीएम योगी और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के बीच मुलाकात हुई. इस दौरान 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति पर चर्चा होने के कयास लगाए जा रहे हैं. ऐसे में प्रदेश की सियासी गलियारों में कयासों की बाढ़ सी आ गई है. कहा जा रहा है कि भाजपा में बड़े बदलाव किए जा सकते हैं. हालांकि, भाजपा की ओर से मुलाकात को लेकर कुछ भी सार्वजनिक नहीं किया गया है.
इसे भी पढ़ें- ‘स्वास्थ्य मंत्री की लापरवाही और कमीशनखोरी…’, सपा सुप्रीमो का ब्रजेश पाठक पर करारा हमला, जानिए अखिलेश यादव ने ऐसा क्या कहा ?
बता दें कि सीएम योगी और मोहन भागवत की मुलाकात लखनऊ के निराला नगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में हुई. दोनों के बीच आधे घंटे तक प्रदेश की सियासत और आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर गहन चर्चा हुई. कयास लगाए जा रहे हैं कि सरकार और संगठन को मजबूती प्रदान करने पर दोनों के बीच बातचीत हुई. बूथ स्तर पर RSS-BJP समन्वय बढ़ाने पर सहमति बनी.
इसे भी पढ़ें- रात के अंधेरे में मौत का तांडवः नहर में जा समाई तेज रफ्तार कार, डूबने से 4 युवकों की उखड़ी सांसें, जानिए कैसे घटी खौफनाक घटना…
इतना ही नहीं कहा ये भी जा रहा है कि अखिलेश यादव के PDA फार्मूले पर विस्तार से मंथन किया गया. PDA समीकरण को तोड़ने की रणनीति पर विचार हुआ. संघ और सरकार ने मिलकर PDA के खिलाफ D प्लान तैयार करने की रणनीति बनाई. सामाजिक समरसता और हिंदुत्व एजेंडे को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया. दलित और पिछड़े वर्गों में संगठन की पकड़ बढ़ाने पर चर्चा हुई. इसके अलावा सरकार की योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाने की रणनीति बनी.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें


