लखनऊ. प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना और मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत योगी सरकार ने 2.51 लाख किसानों और उनके परिवार के लोगों के खाते में 460 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए. प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत 2 लाख 51 हजार किसान परिवारों को 285 करोड़ की क्षतिपूर्ति और मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत 3500 किसान के परिवारों को 175 करोड़ रुपए भेजे गए.

इसे भी पढ़ें- महिलाओं के साथ सबसे ज्यादा अपराध… कानून व्यवस्था को लेकर अखिलेश यादव का हमला, शंकराचार्य के मुद्दे में भी दिया बड़ा बयान

इस दौरान सीएम योगी ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में डबल इंजन की सरकार उन्नत खेती के माध्यम से ‘नए उत्तर प्रदेश’ की समृद्धि हेतु प्रतिबद्ध होकर कार्य कर रही है. कोई भी आपदा आती है, तो हमारा प्रयास होता है कि 24 घंटे के अंदर पीड़ित के खाते में पैसा पहुंच जाए.

इसे भी पढ़ें- कलह बना कालः पहले पत्नी ने लगाई फांसी, 24 घंटे बाद पति ने भी खत्म कर ली अपनी जिंदगी, जानिए आखिर क्यों उठाया खौफनाक कदम

सीएम योगी ने ये भी कहा कि किसान समाज की रीढ़ है और किसी भी अनहोनी की स्थिति में सरकार उनके परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है. प्रति परिवार औसतन 5 लाख रुपये की सहायता राशि दी जा रही है. अब किसानों को मुआवजे के लिए दफ्तरों के चक्कर काटने की कोई जरूरत नहीं है, तकनीक के माध्यम से पैसा सीधे उनके खातों में पहुंच रहा है.