लखनऊ. इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती, उनके शिष्य मुकुंदानंद समेत 2-3 अज्ञात लोगों के खिलाफ POCSO एक्ट समेत कई धाराओं में झूंसी थाने में केस दर्ज किया गया है. ऐसे में शंकराचार्य के गिरफ्तारी को लेकर चर्चा तेज है. विपक्षी दल लगातार शंकराचार्य के मुद्दे को लेकर भाजपा पर हमलावर हैं. अब कांग्रेस ने राजधानी की सड़कों पर होर्डिंंग लगाकर सीएम योगी पर निशाना साधा है और सनातन विरोधी करार दिया है.
इसे भी पढ़ें- जेल या फिर बेल ? शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा, गिरफ्तारी से बचने याचिका फाइल कर जो कहा…
बता दें कि कांग्रेस नेता आर्यन मिश्रा ने शंकराचार्य जी के समर्थन में राजधानी की सड़कों पर होर्डिंग लगवाए हैं. जिसमें उन्होंने लिखा, जब नाश मनुज पर छाता है, पहले विवेक मर जाता है. साथ ही सीएम योगी का नाम लिखकर कहा, सनातन विरोधी अजय सिंह बिष्ट. आगे यह भी लिखा कि स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के सम्मान में, कांग्रेस पार्टी मैदान में. अब ये बैनर-पोस्टर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
इसे भी पढ़ें- पाखंड के लिए बेटी की बलि! मां ने देवस्थल पर कुल्हाड़ी से बच्ची की काटी गर्दन, जानिए कत्ल की खौफनाक दास्तां
क्या है पूरा मामला
पिछले दिनों आशुतोष ब्रह्मचारी महाराज ने दो बच्चों को हाईकोर्ट में पेश करके अविमुक्तेश्वरानंद पर यौन शोषण करने सहित कई आरोप लगाए थे. प्रयागराज पुलिस कमिश्नर ने भी इस केस की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट HC को दी थी, जिसके बाद आज HC ने FIR का आदेश कर दिया था. आरोपों के बाद हाईकोर्ट के आदेश पर झूंसी पुलिस स्टेशन में मुकदमा दर्ज किया है. 13 फरवरी को HC ने दोनों बच्चों के बयान दर्ज किए थे.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें


