UP WEATHER TODAY. उत्तरप्रदेश में तेजी से पारा चढ़ने लगा है. अब प्रदेश में भीषण गर्मी दस्तक दे रही है. कई जिलों में तापमान 30 से 34 डिग्री पहुंच चुका है. आने वाले 2 दिनों में तापमान 35 डिग्री तक पहुंचने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है. फरवरी में ही अप्रैल वाली गर्मी पड़ने लगी है. ऐसे में लोगों को काम न होने पर तेज धूप में न निकलने की सलाह मौसम विभाग ने दिया है.

इसे भी पढ़ें- ‘भाजपा हटाओ, व्यापार बचाओ…’, अखिलेश यादव का बड़ा बयान, कहा- इनके राज में ‘मंदी’ और ‘बंदी’ के सिवा देश के कारोबार को कुछ नहीं मिला

मौसम विभाग के अनुसार, आज प्रदेश का मौसम सामान्य रहेगा. कही भी बारिश होनी की संभावना नहीं है. महीने के शुरुआत में कई जिलों का तापमान 30 से 35 डिग्री तक रहने की संभावना जताई जा रही है. अब प्रदेश में पारा तेजी से बढ़ेगा, जिससे लोगों को तेज धूप और चुभने वाली गर्मी का सामना करना पड़ेगा.

इसे भी पढ़ें- भाई साहब, मुझे घर पहुंचा दो… 112 को बना लिया था फ्री कैब सर्विस, पुलिस के लिए बना परेशानियों का सबब

वहीं बात की जाए तो फिलहाल अयोध्या, गाजियाबाद, मेरठ, वाराणसी, आगरा, अलीगढ़, मिर्जापुर, सोनभद्र, सीतापुर, बहराइच, देवरिया, बलिया, गोरखपुर, बरेली, मथुरा, झांसी, प्रयागराज, प्रतापगढ़ समेत कई जिलों में सुबह से ही गर्मी का एहसास हो रहा है. शुक्रवार को सबसे अधिक तापमान झांसी में 34.6 डिग्री दर्ज किया गया. वहीं राजधानी लखनऊ में भी 32 डिग्री तापमान दर्ज किया गया.