लखनऊ. विधानसभा में बिजली आपूर्ति, विकास कार्यों और पूर्व सरकारों के प्रदर्शन को लेकर चर्चा हो रही थी. इस दौरान उर्जा मंत्री एके शर्मा और सपा नेता शिवपाल यादव के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिला. इस दौरान शिवपाल यादव ने एके शर्मा पर झूठ बोलने का आरोप लगाया और कह दिया कि जो झूठ बोलता है उसे बाण लगेगा. बहस तीखी होती देख विधानसभा स्पीकर सतीश महाना ने बीच-बचाव करते हुए दोनों नेताओं को शांत कराया.
इसे भी पढ़ें- एकला चलो रे की राह पर ‘बहनजी’… बसपा 403 सीटों पर अकेली लड़ेगी चुनाव, मायावती का बड़ा ऐलान
बता दें कि बजट सत्र के दौरान उर्जा मंत्री एके शर्मा पुरानी सरकार पर काम न करने का आरोप लगाते हुए हमला कर रहे थे. जिस पर सपा नेता शिवपाल यादव भड़क उठे. शिवपाल यादव ने कहा, पिछली सरकार के काम को योगी सरकार नजरअंदाज कर रही है. बिजली मंत्री बहुत झूठ बोलते हैं. मंत्री ऐसा कह रहे जैसे पहले काम नहीं हुआ है. ऊर्जा मंत्री ज्यादा बोलते हैं, असत्य बोलते हैं. आप पाप कर रहे हैं, आपको बाण लगेगा.
इसे भी पढ़ें- इश्क से जरूरी कुछ नहीं! शादी के पहले प्रेमी के साथ नौ दो ग्यारह हुई दुल्हन, गहने और कैश भी ले गई साथ, फिर छोटी बहन ने जो किया…
शिवपाल यादव को भड़कता देख एके शर्मा ने कहा, वहां कोई दिक्कत हो तो यहां आ जाइए. सदन का माहौल गरमाता देख स्पीकर सतीश महाना ने दोनों नेताओं को शांत कराया. इस दौरान सतीश महाना ने सपा नेता से कहा, शिवपाल जी, थोड़ा एडजस्ट कर लीजिए. अब दोनों नेताओं के बहस का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें


