UP WEATHER TODAY. उत्तरप्रदेश में अब धीरे-धीरे दिन का पारा बढ़ने लगा है. अब ठंड का असर लगभग कम हो चुका है. वहीं गर्मी दस्तक दे रही है. मौसम विभाग ने सोमवार को तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना जताई है. हालांकि, अभी भी कई जिलों में न्यनूतम तापमान 10 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया है.

इसे भी पढ़ें- शादी बनी बर्बादीः बीच सड़क पर मौजूद पेड़ से जा टकराई कार, एक ही परिवार के 3 लोगों की गई जान, सिस्टम को और कितनी मौत का इंतजार?

मौसम विभाग के अनुसार, आज प्रदेश का मौसम सामान्य रहेगा. कही भी बारिश होनी की संभावना नहीं है. हालांकि, लखनऊ, बाराबंकी, बरेली, गोरखपुर, प्रयागराज, अयोध्या, अमेठी, अमरोहा, आजमगढ़, बलिया, बागपत, कानपुर, बस्ती, मैनपुरी, आगरा, मथुरा, अलीगढ़, मेरठ, बांदा, बदायूं, बिजनौर, चंदौली, चित्रकूट, जौनपुर, झांसी, और गौतम बुद्ध नगर में तापमान में बढ़ोत्तरी देखने को मिलने वाली है.

इसे भी पढ़ें- भाजपा राज में कोई भी योजना या… 5 साल में खुले 7 में से 6 एयरपोर्ट बंद होने पर अखिलेश यादव का सरकार पर हमला, जानिए ऐसा क्या कहा?

उत्तर प्रदेश के दक्षिण और पूर्वी यूपी में गर्मी का असर ज्यादा दिखेगा. यहां दिन का पारा 28 से 30°C तक पहुंचने का अनुमान है. पश्चिमी और मध्य मैदानी क्षेत्रों के बाकी हिस्सों में अधिकतम तापमान 26 से 28°C तक जा सकता है. हालांकि, धीरे-धीरे तापमान में बढ़ोत्तरी देखने को मिलेगी. ऐसे में लोगों को काम न होने पर तेज धूप में न निकलने की सलाह मौसम विभाग ने दिया है.